ईडी ने नावां के चौसला में मारा छापा

पेपर लीक से जुड़ा है मामला

ईडी ने नावां के चौसला में मारा छापा
केन्द्र सरकार की जांच एजेंसी ईडी द्वारा प्रदेश में पेपर लीक प्रकरणों में लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है।

नावांसिटी। केन्द्र सरकार की जांच एजेंसी ईडी द्वारा प्रदेश में पेपर लीक प्रकरणों में लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत ईडी की टीम शुक्रवार सुबह 7:15 बजे डीडवाना कुचामन जिले के नावां सीमावर्ती क्षेत्र चौसला में नरेश खेरवा के घर पहुंची व दोपहर 3 बजे तक कार्रवाई की। कार्रवाई से मीडिया व आमजन को दूर रखा गया। किसी को भी मकान में प्रवेश नहीं दिया गया। सीआरपीएफ जवानों ने मकान को चारों तरफ से घेर के रखा। ईडी अधिकारी दो गाड़ियों में आए जो सुबह से लेकर दोपहर तक मकान में जांच करते रहे।

सूत्रों के अनुसार छापामार कार्रवाई पेपर लीक मामले से जुड़ी हुई थी। चौसला के नरेश के संपर्क फुलेरा से गत विधानसभा चुनाव में आरएलपी प्रत्याशी रही स्पर्धा चौधरी के साथ होने की बात सामने आई व यह भी जानकारी मिली है की स्पर्धा चौधरी के संपर्क बाबूलाल कटारा से थे, जिसके आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए ईडी की टीम चोसला तक पहुंची व नरेश के जीजा कूनी निवासी के यहां भी जांच की गई। ईडी ने किसी भी प्रकार का खुलासा जांच स्थल पर नहीं किया स्थानीय पुलिस को भी छापे की जानकारी नहीं दी गई।
 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई