झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई: फेमा उल्लंघन के मामले में सीए नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर छापेमारी, जरूरी दस्तावेज जब्त

सीए नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर छापेमारी

झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई: फेमा उल्लंघन के मामले में सीए नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर छापेमारी, जरूरी दस्तावेज जब्त
रांची में ईडी ने सीए नरेश केजरीवाल और उनके परिवार के खिलाफ फेमा नियमों के उल्लंघन को लेकर 15 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में विदेशी शेल कंपनियों के जरिए अवैध लेन-देन और संभावित मनी लॉन्ड्रिंग के साक्ष्य खोजे जा रहे हैं।

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए नरेश केजरीवाल और उनके परिवार के खिलाफ बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के तहत विदेशी मुद्रा लेन-देन के नियमों के उल्लंघन के मामले में हुई है। ईडी ने रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित उनके कार्यालय के साथ मुंबई और सूरत में भी कुल 15 ठिकानों पर रेड मारी है। 

यह झारखंड में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) और मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) के तहत की गई यह ईडी की पहली छापेमारी है। 
बताया जा रहा है कि, छापेमारी के दौरान ईडी विदेशी संपत्तियों और उनके कागजी दस्तावेजों की जांच कर रही है क्योंकि ये संपत्तियां कानूनी दस्तावेजों में नहीं दिख रही हैं, जिससे अवैध धन शोधन का संदेह बनता है। ईडी इस कार्रवाई से सीमा-पार होने वाले अवैध लेन-देन से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक और दस्तावेजी साक्ष्य इकट्टा कर रही है।

ईडी ने इस मामले में जांच आयकर विभाग की रिपोर्ट के आधार पर शुरू की, जिसमें नरेश केजरीवाल और उनके परिवार के लोगों ने संयुक्त अरब अमीरात, नाइजीरिया, और अमेरिका जैसी देशों में विदेशी शेल कंपनियों के नाम से बड़ी रकम का निवेश किया था। लेकिन जांच में यह खुलासा हुआ कि ये कंपनियां वास्तव में भारत से संचालित हो रही थीं। ईडी का यह अभियान आज सुबह से शुरू हुआ और इसमें नरेश केजरीवाल के साथ उनके परिजन और सहयोगी भी जांच के दायरे में हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई