चीन में फिर कोरोना का कहर, शीआन शहर में लगा एक सप्ताह का लॉकडाउन

मनोरंजन, खेल, सांस्कृतिक स्थल, बार, सिनेमा, जिम, पुस्तकालय और संग्रहालय बंद रहेंगे।

चीन में फिर कोरोना का कहर, शीआन शहर में लगा एक सप्ताह का लॉकडाउन
बीजिंग। चीन के शीआन शहर में कोरोना वायरस महामारी के ओमिक्रोन वेरिएंट के नए स्वरूप के तेजी से फैलने के बाद शहर में आंशिक रूप से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। इस शहर की आबादी करीब 1.3 करोड़ है।

बीजिंग। चीन के शीआन शहर में कोरोना वायरस महामारी के ओमिक्रोन वेरिएंट के नए स्वरूप के तेजी से फैलने के बाद शहर में आंशिक रूप से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। इस शहर की आबादी करीब 1.3 करोड़ है। स्थानीय संक्रमण नियंत्रण अधिकारी के अनुसार, शहर में सोमवार को ओमिक्रोन बीए.5.2 के 18 नए मामले दर्ज हुए। शीआन के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि शहर के हिस्सों में बुधवार से एक सप्ताह तक के लिए लॉकडाउन लागू रहेगा।

शहर के अधिकारी झांग जुएदोंग के अनुसार इस दौरान मनोरंजन, खेल, सांस्कृतिक स्थल, बार, सिनेमा, जिम, पुस्तकालय और संग्रहालय बंद रहेंगे। शादियों से लेकर सम्मेलनों तक, रेस्तरां में भोजन और बड़े समारोहों पर रोक रहेगी। साथ ही सभी पूजा स्थल बंद कर दिए गए और धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही किंडरगार्टन, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को गर्मी की छुट्टियां जल्दी शुरू करने का आदेश दिया गया है और विश्वविद्यालय परिसरों को भी बंद मर दिया गया है। सीएनएन ने बताया कि अधिकारियों ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के रूप में नौ आवासीय अपार्टमेंट को चिह्नित किया है। अधिकारी ने कहा, ''सात दिवसीय अस्थायी नियंत्रण उपाय से संक्रमण को फैलने से रोकने और क्रॉस-संक्रमण के जोखिम को रोका जा सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित
क्रेडाई राजस्थान ने डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40 प्रतिशत तक वृद्धि का विरोध करते हुए रियल एस्टेट, आमजन और राज्य...
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस, पीएम लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? केंद्र ने बताया- तेल आयात घटाना और किसानों को फायदा
ब्लॉक कार्य स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर, रेलवे ने जारी किए निर्देश
एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
योगी का अखिलेश पर हमला: सपा सरकार में "जय श्रीराम" का नारा लगाने वालों को भेजा जाता था जेल, 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण 
साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार