नेताओं को उम्र की सीमा में बांधना ‘बेमानी’, ‘राज’ में नहीं, उम्र की ‘नीति’

देश में जोराथंगा (77) मिजोरम वर्तमान में सबसे उम्रदराज और सबसे कम उम्र के पेमा खांडू (42) अरुणाचल प्रदेश के सीएम

नेताओं को उम्र की सीमा में बांधना ‘बेमानी’, ‘राज’ में नहीं, उम्र की ‘नीति’

एम. करुणानिधि (95) के नाम सबसे उम्रदराज सीएम का रिकॉर्ड, देश के सबसे युवा 29 साल की उम्र में एम.ओ. फारूक मरीकन पुडुचेरी की सीएम बने

 जयपुर। कांग्रेस के उदयपुर में हुए चिंतन शिविर से देश की सियासत में नेताओं की उम्र को लेकर बहस गर्म है। कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी की उम्र 75 साल हो गई है, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 71 साल के हैं। ऐसे में नेताओं को उम्र की सीमा में बांधना उनके साथ बेमानी है। देश में वर्तमान में सबसे उम्रदराज मिजोराम के मुख्यमंत्री जोराथंग (77) है, वहीं सबसे कम उम्र अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (42) की है। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी 71 साल के हो गए हैं, जो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से छह महीने छोटे हैं। देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री एम. ओ. फारुक मरीकर रहे, जिन्होंने 1967 में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में 29 वर्ष की आयु में शपथ ली। जबकि सबसे बुजुर्ग मुख्यमंत्री एम.करूणानिधि रहे जो कि 95 वर्ष की उम्र तक मुख्यमंत्री रहे।

एम. करुणानिधि (95) के नाम सबसे उम्रदराज सीएम का रिकॉर्ड
देश के सबसे युवा 29 साल की उम्र में एम.ओ. फारूक मरीकन पुडुचेरी की सीएम बने

एक नजर राजस्थान पर
राजस्थान में सबसे कम उम्र 38 साल में मोहनलाल सुखाड़िया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं भैंरोसिंह शेखावत और शिवचरण माथुर 54 साल की उम्र में सीएम बने। वंसुधरा राजे जब 2003 में मुख्यमंत्री बनी तब उनकी उम्र 50 साल थीं। वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जब पहली बार 1998 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तब उनकी उम्र 47 साल थीं।

 मुख्यमंत्री      शपथ के समय उम्र
हीरालाल शास्त्री    50
जयनारायण व्यास    52
टीकाराम पालीवाल   43
मोहन लाल सुखाड़िया    38
बरकतुल्लाह खान    51
हरिदेव जोशी    53
भैरों सिंह शेखावत   54
जगन्नाथ पहाड़िया    48
शिवचरण माथुर    54
आशोक गहलोत    47
वसुंधरा राजे सिंधिया    50

 

राजस्थान में सबसे युवा सीएम का खिताब मोहन लाल सुखाड़िया (38) के नाम
भैंरोसिंह शेखावत और शिवचरण माथुर ने 54 साल की उम्र में ली थी सीएम की शपथ
ऐसा आंकड़ा नहीं कि युवाओं को टिकट दें तो वे सफल और बूढ़े विफल होते हैं। मामला परसेप्शन का है। अभी हाल देखें तो धारणा है कि बीजेपी नए लोगों को ला रही है तो कांग्रेस पुराने ढर्रे पर है। जिन लोगों ने कांग्रेस छोड़ी है, वे ज्यादातर युवा हैं। कांग्रेस युवाओं को पर्याप्त स्पेस दे तो इससे कामयाबी उतनी न मिले लेकिन पर परसेप्शन तो बदलता है।
- प्रो. संजय कुमार, सीएसडीएस (विकास की राजनीति के अध्ययन का केन्द्र)

‘राज’ में नहीं, उम्र की ‘नीति’
बीजेपी राज्यों में सीएम की उम्र गैर बीजेपी शासित राज्यों से कम
अगर बीजेपी और गैर बीजेपी शासित राज्यों की तुलना की जाए तो बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की औसत आयु तुलनात्मक रूप से गैर बीजेपी शासित राज्यों से कम है।
भाजपा ने एक दशक में यह धारणा बनाई है कि वह बुजुर्गों को मार्गदर्शक मंडल में भेजकर पार्टी की धमनियों में नया लहू बहा रही है।
नोट: देश में वर्तमान समय में 40 से कम उम्र के मुख्यमंत्री कोई नहीं है।

50 से कम उम्र के मुख्यमंत्री
सीएम    उम्र    प्रदेश
जगन रेड्डी    49    आंध्रप्रदेश
योगी आदित्य नाथ    49     उत्तरप्रदेश
प्रमोद सावंत   49     गोवा
भगवंत मान    48     पंजाब
हेमंत सोरेन    46    झारखण्ड
पुष्कर धामी    46    उत्तराखण्ड
सी. के.संगमा    44    मेघालय
पेमा खांडू    42    अरुणाचल प्रदेश

   

Read More बीएसएनएल में मेडिकल कैंप का आयोजन

60 से कम उम्र के मुख्यमंत्री
सीएम    उम्र    प्रदेश
जयराम ठाकुर    57    हिमाचल प्रदेश
प्रेम सिंह तमंग    54      सिक्किम
हेमंत सोरेन    53    झारखण्ड
अरविंद केजरीवाल    53    दिल्ली

  

Read More Miss Universe में पहली बार शामिल होगा सऊदी अरब

सबसे उम्र दराज मुख्यमंत्री
सीएम   उम्र    प्रदेश
जोरामथंगा     77    मिजोरम
पिनरई विजयन    76    केरल
नवीन पटनायक    75    उड़ीसा
70 से कम उम्र वाले मुख्यमंत्री
सीएम    उम्र    प्रदेश
एम.के.स्टालीन    69    तमिलनाडु
मनिक साहा    69    त्रिपुरा
के.सी.आर    68    तेलगांना
एम.एल.खट्टर    68    हरियाणा
ममता बनर्जी    67    पश्चिम बंगाल
शिवराज सिंह चौहान    63    मध्यप्रदेश
भूपेंद्र भाई पटेल    62    गुजरात
बी.एस.बोम्मई    62    कर्नाटक
 उद्धव ठाकरे    61    महाराष्ट्र
एन.बिरेन सिंह    61    मणिपुर
भूपेश बघेल    60    छत्तीसगढ़

      

Read More लोकसभा चुनावों में पड़ोसी राज्यों से समन्वय कर बरतनी होगी सतर्कता : पंत

70 के पार वाले मुख्यमंत्री
सीएम    उम्र    प्रदेश
जोरामथंगा    78    मिजोराम
पिनरई विजयन    77    केरल
नवीन पटनायक    76     उड़ीसा
नीतीश कुमार    71    बिहार
नेफियू रियो    72    नागालैण्ड
अशोक गहलोत    71    राजस्थान
एन रंगास्वामी   72    पुडुचेरी

  

Read More Miss Universe में पहली बार शामिल होगा सऊदी अरब

सबसे युवा मुख्यमंत्री
 सीएम    उम्र    प्रदेश
पेमा खांडू    42    अरुणाचल प्रदेश
पुष्कर धामी   46    उत्तराखंड
सी.के.संगमा    44    मेघालय



  
   
   
   

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी