प्रदेश में मांग के अनुरूप आपूर्ति के लिए पर्याप्त बिजली है उपलब्ध : गहलोत

प्रदेश में मांग के अनुरूप आपूर्ति के लिए पर्याप्त बिजली है उपलब्ध : गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण बढ़ी बिजली की खपत के बावजूद विद्युत आपूर्ति सामान्य रही है। अब प्रदेश में मांग के अनुरूप आपूर्ति के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण बढ़ी बिजली की खपत के बावजूद विद्युत आपूर्ति सामान्य रही है। अब प्रदेश में मांग के अनुरूप आपूर्ति के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध है। गहलोत ने कोयला आपूर्ति में आ रही समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र से वार्ता कर प्रदेश सरकार इसके जल्द निस्तारण के लिए प्रयास कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में फसलों की सिंचाई का कार्य चल रहा है। सिंचाई की आवश्यकता को देखते हुए किसानों को बिजली की पर्याप्त आपूर्ति की जाए, ताकि फसलों को पर्याप्त पानी मिले  सके। गहलोत शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे।

36 लाख घरेलू उपभोक्ताओं और सात लाख किसानों के बिल शून्य
गहलोत ने कहा कि सरकारी योजनाओं से करीब 1.25 करोड़ किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में 1044 करोड़ का अनुदान दिया गया है, जिससे लगभग 43 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य हो गए हैं। मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना में लगभग 12.66 लाख से अधिक किसानों को कृषि विद्युत कनेक्शनों पर 291.54 करोड़ का अनुदान दिया गया है। 2024 तक प्रदेश में 4.88 लाख किसानों को चरणबद्ध तरीके से नए कृषि विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे। वहीं जिन किसानों के कनेक्शन लंबित हैं, उन्हें कनेक्शन जल्द से जल्द दिए जाएं।

नवीन उप तहसील जालूकी, खरैरी, गोपालगढ़ और खोह का सृजन
गहलोत ने भरतपुर जिले के खरैरी और गोपालगढ़ को नई उप तहसील बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नवीन उप तहसील जालूकी में दो भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, आठ पटवार मंडल और 29 राजस्व ग्राम। नवीन उप तहसील खरैरी में तीन भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मंडल और 50 राजस्व गांव। नवीन उप तहसील गोपालगढ़ में चार भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 15 पटवार मंडल और 60 राजस्व ग्राम और नई उप तहसील खोह में पांच भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 15 पटवार मंडल व 41 राजस्व ग्राम शामिल होना प्रस्तावित है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ को दे रहे हैं सांप्रदायिक रंग : जयराम मोदी कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ को दे रहे हैं सांप्रदायिक रंग : जयराम
यह हमारा एजेंडा नहीं है। हकीकत तो यह है कि 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने विरासत कर खत्म...
ठगों के मकड़जाल में उलझ रहे हैं लोग, कभी फर्जी पुलिस और ईडी बनकर तो कभी ट्रेडिंग के नाम पर ठगे लाखों रुपए 
दूसरे फेज की आधा दर्जन सीटों पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस का अधिक मतदान कराने का प्लान 
प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान
राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू, अशोक गहलोत ने डाला वोट, 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप