उत्तराखंड में 8 लाख की स्मैक के साथ तस्करों को किया गिरफ्तार

उनके पास से 8 लाख की स्मैक बरामद की है

उत्तराखंड में 8 लाख की स्मैक के साथ तस्करों को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में विशेष अभियान समूह (एसओजी) और पुलभट्टा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उत्तर प्रदेश के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

नैनीताल। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में विशेष अभियान समूह (एसओजी) और पुलभट्टा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उत्तर प्रदेश के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 8 लाख की स्मैक बरामद की है। उधम सिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को उत्तर प्रदेश से स्मैक की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद तस्करों को पकड़ने के लिये एसओजी और पुलिस की टीम को अलर्ट कर दिया गया।

टीम ने को पुलभट्टा रेलवे क्रासिंग के पास से दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही दोनों के पास से 8 लाख की स्मैक भी बरामद की है। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे उत्तर प्रदेश के बहेड़ी से स्मैक खरीद कर लाये हैं और किच्छा, सिरॉली तथा रूद्रपुर क्षेत्र में उंचे दामों पर बेचने जा रहे थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू
पुलिस ने मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस के...
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत