आरएएस भर्ती मामले में कानून अपना काम करेगा, मीडिया में बयान देने से आरोप सिद्ध नहीं होते: महेश जोशी

आरएएस भर्ती मामले में कानून अपना काम करेगा, मीडिया में बयान देने से आरोप सिद्ध नहीं होते: महेश जोशी

आरएएस भर्ती विवाद में भाजपा के आरोपों पर मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा है कि अखबारों में बयान देने से कोई आरोप सिद्ध नहीं हो जाते। कानून अपना काम करेगा। जहां तक इंटरव्यू की बात है तो आरपीएससी में इंटरव्यू प्रक्रिया यूपीएससी के आधार पर फॉलो की जाती है।

जयपुर। आरएएस भर्ती विवाद में भाजपा के आरोपों पर मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा है कि अखबारों में बयान देने से कोई आरोप सिद्ध नहीं हो जाते। कानून अपना काम करेगा। जहां तक इंटरव्यू की बात है तो लिखित परीक्षा के बाद भावी अधिकारी की मजबूत मानसिक स्थिति जानने के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया जरूरी होती है। आरपीएससी में इंटरव्यू प्रक्रिया यूपीएससी के आधार पर फॉलो की जाती है।

इस दौरान एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर महेश जोशी ने कहा कि वकीलों ने उनसे मिलकर इस बारे में अपनी मांग रखी है। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा कर रास्ता निकालने का आश्वासन दिया गया है। जयपुर हेरिटेज नगर निगम कमेटी घटनाक्रम में मुख्य सचेतक ने कहा कि कमेटियों की घोषणा जल्द होगी। जयपुर के हेरिटेज संरक्षण के मद्देनजर कमेटियों की संख्या बढ़ सकती है। इस बारे में हमने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से आग्रह किया है और फैसला सरकार को लेना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

विरासत टैक्स एवं निजी सम्पत्ति सर्वे पर विवाद विरासत टैक्स एवं निजी सम्पत्ति सर्वे पर विवाद
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जनता के बीच जिस तरह के मुद्दों को लेकर चर्चा में हैं, उनमें देश विकास से...
एंक्रिप्शन तोड़ने के लिए मजबूर किया, तो हम भारत में काम करना बंद देंगे : व्हाट्स ऐप
बीड़ी, सिगरेट, गुटका स्मारक से बाहर ही रखे, इनके दाग अच्छे नहीं
आधे नाले भी नहीं हुए साफ, ग्रेटर महापौर ने दिखाई सख्ती
अनंतनाग सीट पर चुनाव तिथि पुनर्निर्धारण की मांग को लेकर महबूबा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
अमेरिका ने भारत की तीन कंपनियों पर लगाया बैन, ईरान की मदद पर बौखलाया
शहर में बीचों-बीच खूबसूरत जंगल, देखकर विश्वास नहीं होता : द्रविड़