किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे राहुल गांधी, बोले- तीनों काले कानूनों को रद्द करे सरकार

किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे राहुल गांधी, बोले- तीनों काले कानूनों को रद्द करे सरकार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कृषि संबंधी तीनों कानून वापस लेने की मांग करते हुए सोमवार को ट्रैक्टर से संसद भवन पहुंचे और कहा कि यह तीनों कानून किसान विरोधी हैं, इसलिए इन्हें वापस लेना ही पड़ेगा। राहुल गांधी ने कहा कि यह तीनों कानून 2-3 उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कृषि संबंधी तीनों कानून वापस लेने की मांग करते हुए सोमवार को ट्रैक्टर से संसद भवन पहुंचे और कहा कि यह तीनों कानून किसान विरोधी हैं, इसलिए इन्हें वापस लेना ही पड़ेगा। राहुल गांधी ने कहा कि यह तीनों कानून 2-3 उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए हैं। यह कानून किसानों के खिलाफ है और इनको वापस लेने के सिवा कोई विकल्प नहीं है, इसलिए इन्हें तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। राहुल गांधी जिस ट्रैक्टर से संसद भवन पहुंचे उसके आगे लगे बैनर पर लिखा था कि सरकार किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। इसके साथ ही राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि अगर खेत बेचने पर मजबूर करोगे, तो ट्रैक्टर संसद में चलेगा- सत्य की फसल उगाकर रहेंगे। कृषि विरोधी कानून वापस लो।

रणदीप सुरजेवाला को पुलिस ने हिरासत में लिया
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया, हालांकि उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। हिरासत में लिए जाने के दौरान सुरजेवाला ने कहा कि यह तीनों कानून किसान विरोधी और पूंजीपतियों के हित में है, इसलिए सरकार को इन्हें तत्काल वापस लेना चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुरजेवाला तथा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं को मंदिर मार्ग पर पुलिस ने हिरासत में लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता कृषि संबंधी कानूनों को किसान विरोधी बताकर सरकार से उन्हें वापस लेने की मांग कर रहे है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बजट पेश होते ही शेयर बाजार हुए लाल, सेंसेक्स 2300 अंक लुढ़का, निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपए डूबे बजट पेश होते ही शेयर बाजार हुए लाल, सेंसेक्स 2300 अंक लुढ़का, निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपए डूबे
बजट पेश होते ही शेयर बाजार धड़ाम हो गया। सेंसेक्स 2370 अंकों से ज्यादा टूटा, निवेशकों के 10 लाख करोड़...
किसानों की आय बढ़ाने संबंधी विभिन्न योजनाओं को मजबूत करने का प्रस्ताव : देश के काजू और नारियल बनेंगे वैश्विक ब्रांड, पशुपालन योजना को बनाएंगे मजबूत
राजस्थान हाईकोर्ट : फिल्ममेकर विक्रम भट्ट दम्पति की जमानत याचिका खारिज, फर्जी बिल किए तैयार
बजट 2026: किसानों की आय बढ़ाने के लिए बहु भाषीय AI टूल 'भारत विस्तार' बनाने का प्रस्ताव, महिलाओं को बनाया जाएगा सशक्त 
बजट 2026: खनन, प्रसंस्करण, अनुसंधान एवं विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए रेयर अर्थ मिनरल कॉरिडोर स्थापित करने का प्रस्ताव, 2000 करोड़ रुपये मंजूर
सरकार के करीब लोगों को फायदा पहुंचाने वाला बजट : किसानों और महिलाओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं, अखिलेश बोले- शैक्षणिक क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया
बजट 2026: खाद, हथकरघा और हस्तशिल्पों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक एकीकृत कार्यक्रम की घोषणा, आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना शुरू