आपातकाल को कभी भूल नहीं सकता है देश : मोदी

आने वाली पीढ़ियां कभी भूला नहीं सकती

आपातकाल को कभी भूल नहीं सकता है देश : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपातकाल के दौर में देश के लोकतंत्र को कुचलने और आम लोगों के अधिकारों को जिस निर्ममता से कुचलने का काम हुआ था।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपातकाल के दौर में देश के लोकतंत्र को कुचलने और आम लोगों के अधिकारों को जिस निर्ममता से कुचलने का काम हुआ था। उसे देश की आने वाली पीढ़ियां कभी भूला नहीं सकती। मोदी ने कहा कि देश में आपातकाल लगाकर लोगों की अधिकारों को छीन लिया गया था। देश की आने वाली पीढ़ी इसे कभी भूला नहीं सकती है। आपातकाल के दौरान लोगों के अधिकारों को छीना गया था और उन पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे।

उस दौर में संवैधानिक संस्थाओं को कुचल दिया गया था, लेकिन लोगों ने संविधान और लोकतंत्र की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ी और आपातकाल को हटाकर वापस लोकतंत्र स्थापित किया। लोगों ने तानाशाही की  मानसिकता को पराजित किया। उन्होंने कहा कि ऐसा उदाहरण दुनिया में कहीं और नहीं मिलता है।

Post Comment

Comment List

Latest News