
सेहत: सितारों ने खुद को फिट रख लोगों को दी प्रेरणा
उन अभिनेत्रियों की बात: जिन्हें अपनी व्यस्त जिंदगी में भी खुद को फिट रख लोगों को प्रेरित किया।
जयपुर। आज किसी के पास वक्त नहीं, ना सुकून, ना ठहराव, तकनीक के इस दौर में लोगों का स्ट्रेस बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सेहत ही जीवन का आधार है। आज हम उन अभिनेत्रियों की बात करेंगे जिन्हें अपनी व्यस्त जिंदगी में भी खुद को फिट रख लोगों को प्रेरित किया।
जयपुर। आज किसी के पास वक्त नहीं, ना सुकून, ना ठहराव, तकनीक के इस दौर में लोगों का स्ट्रेस बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सेहत ही जीवन का आधार है। आज हम उन अभिनेत्रियों की बात करेंगे जिन्हें अपनी व्यस्त जिंदगी में भी खुद को फिट रख लोगों को प्रेरित किया।
करीना कपूर खान की सेहत से दोस्ती तब हुई जब वो गोलमोल थी। कपूर परिवार खाने पीने के मामले में कभी समझौता नहीं करता, लेकिन करीना ने व्यायाम और योग से खुद को संवारा और दुनिया को साइज जीरो से मिलवाया, खुद प्रेगनेंट हुई तो हर प्रेगनेंट युवती को प्रेरित किया। योग से प्रेगनेंसी में खुद का और बच्चे का ख्याल कैसे रखा जाए।
शिल्पा शेट्टी: उम्र क्या होती है, इस सवाल को ही शिल्पा शेट्टी ने बदल दिया। दुनिया को बताया, उम्र कोई भी हो हर उम्र में आप वो ही दिखेगी जो आप खुद महसूस करती है। स्पॉन्डिलाइटिस से लड़ने के लिए उन्होंने योग शुरू किया, ‘शिल्पा योग’ नाम की अपनी फिटनेस डीवीडी में, डिलीवरी के बाद शरीर को ट्रिम करने के कई टिप्स दिए।
दीपिका: पिता प्रकाश पादुकोण और पति रणवीर सिंह की तरह हमेशा एक्टिव और ऊजार्वान रहती है दीपिका पादुकोण। अपने व्यस्त जीवन में वो इतनी सरल और निशिंत है कि कभी उनके चेहरे पर शिकन नहीं आती। फिटनेस से प्यार, उनके दिन की शुरुआत ही कसरत और योग से होती है।
मलायका: हमेशा सुर्खियों में मलायका अरोड़ा रहती है, दिलकश अंदाज उनका राज इनकी फिटनेस है। व्यायाम, योग के बिना वो अधूरी है। पावर योगा और नियमित रूप से जिम जाना उनके जीने का हिस्सा है।
जैकलीन: खूबसूरती और चुलबुलेपन की मिसाल है जैकलीन। उनकी अदाओं पर कौन नहीं मरता, उन्हें फिट रहना पसंद है, हेडस्टैंड योग, सबसे ज्यादा पसंद है, इससे उन्हें तनाव कम करने में मदद मिलती है। व्यायाम और योग उनकी त्वचा को डिटॉक्सीफाई करता है।
दिशा: हर दिल में जगह बनाने वाली दिशा पटनी को एक्सरसाइज करना पसंद है। उनका दिल सेहत के बिना मानता नहीं लेकिन वो मानती है व्यायाम और योग ही उनके सुडौल शरीर का राज है।
सुष्मिता सेन: मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, ये कल भी वैसी थी जैसी वो आज है। वक्त इनके इशारों पर चलता है,वर्कआउट पैटर्न, सेहत के प्रति प्यार, योग, नृत्य सुष्मिता की पहचान है।
आलिया: कपूर परिवार की बहू भी है आलिया भट्ट। वो बाहर का काम और घर दोनों संभालना बखूबी जानती है। इसलिए खुद को फिट रखती है एक टन वजन कम करके इस ऊंचाई पर पहुंचना मिसाल है।
लारा दत्ता: खूबसूरती और सादगी की अद्भुत मिसाल है लारा दत्ता। एक फिटनेस प्रेमी, ‘हील’ नाम से एक फिटनेस डीवीडी लॉन्च की है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List