अशोक गहलोत ने 32 आईपीएस के किए तबादले
एसपी विकास शर्मा को लगाया है
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 32 आईपीएस के तबादले किए है। कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद आईजी-एसपी को हटाया गया है।
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 32 आईपीएस के तबादले किए है। कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद आईजी-एसपी को हटाया गया है। इसके अलावा 10 जिलों के एसपी भी बदले है। कन्हैयालाल हत्याकांड को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रेंज आईजी हिंगलाजदान और एसपी मनोज कुमार दोनों को हटा दिया। अब प्रफुल्ल कुमार आईजी होंगे, जबकि एसपी विकास शर्मा को लगाया है।
हिंगलाजदान को अब ह्यूमन राइट्स का जिम्मा दिया गया है। गहलोत ने डूंगरपुर में शराब माफियाओं से मंथली लेने के मामले में एसपी सुधीर जोशी को भी हटाया है। प्रदेश के 10 जिलों के एसपी को भी बदला गया हैं। डूंगरपुर में राशि डोगरा डूडी,करौली में नारायण टोगस,धौलपुर में धमेंद्र सिंह,अजमेर में चूनाराम जाट, सिरोही में ममता गुप्ता, झालावाड़ में रिचा तोमर, चित्तौड़गढ़ में राजन दुष्यंत, दौसा में प्रीति जैन और पाली में गगनदीप सिंगला को एसपी लगाया गया है।
Comment List