हॉकी टीम की जीत पर भारत में जश्न, प्रधानमंत्री मोदी बोले- प्रफुल्लित भारत, प्रेरित भारत, गर्वित भारत

हॉकी टीम की जीत पर भारत में जश्न, प्रधानमंत्री मोदी बोले- प्रफुल्लित भारत, प्रेरित भारत, गर्वित भारत

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत को चार दशक के बाद हॉकी में मेडल मिला है। भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता है। हॉकी में इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है और हर कोई टीम इंडिया को बधाई दे रहा है।

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत को चार दशक के बाद हॉकी में मेडल मिला है। भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता है। हॉकी में इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है और हर कोई टीम इंडिया को बधाई दे रहा है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट में कहा कि हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। टीम ने जीतने के लिए असाधारण कौशल, लचीलापन और दृढ़ संकल्प दिखाया।  यह ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के माध्यम से बधाई देते हुए कहा कि टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। यह ऐतिहासिक दिन हर भारतीय को याद रहेगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ वह पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है। मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत! टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। नायडू ने एक संदेश में कहा कि भारतीय हॉकी टीम पूरी देश का गौरव है। टीम के सदस्यों ने कठिन परिस्थितियों में भी कड़ा परिश्रम किया है। चार दशक बाद, टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी में देश के लिए कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। मुश्किल वैश्विक परिस्थितियों में भी टीम ने कठिन परिश्रम किया, प्रशिक्षण लिया। टीम का कुशल और जुझारू खेल पर देश को गौरव है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर भारतीय टीम को बधाई दी। अमित शाह ने लिखा कि टीम इंडिया को बहुत शुभकामनाएं। प्रत्येक भारतीय के लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है कि हमारी पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने भी हॉकी टीम को दी बधाई
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह एक बड़ा क्षण है। आपकी उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। वेल डिजर्व विक्ट्री। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर हॉकी के खेल में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस पर हर भारतीय गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की पुरुष हॉकी टीम प्रगति की ऊंचाई के शीर्ष पर पहुंचे और भारत का नाम रोशन करती रहे, ऐसी मेरी कामना है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि 'शाबाश शेरों, यह ऐतिहासिक जीत हमेशा याद रखी जाएगी। अपने बेजोड़ प्रदर्शन से टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम करने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। आप सभी ने भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें