मोदी की गारंटी का जनता कर रही इंतज़ार : चौधरी

डबल इंजन मीडिया में विज्ञापन जारी कर किसान की इज्जत तार-तार कर रहा है

मोदी की गारंटी का जनता कर रही इंतज़ार : चौधरी

राजस्थान को रिपिस्थान कहा था अब दुष्कर्म पीड़िताए न्याय की माँग रही गुहार, दुष्कर्मी बेख़ोफ़ क्यों हैं।

जयपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के राइजिंग राजस्थान के दौरे पर आने पर प्रदेश कांग्रेस ने पीएम मोदी से अपने पुराने वादे पर जवाब मांगा है। प्रदेश प्रवक्ता आरसी चौधरी ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का राजस्थान की पावन धरा पर आपका हार्दिक अभिनंदन-स्वागत है। मोदी ने विधान सभा चुनाव से पहले मोदी की गारंटी ( आपके वादे ) के प्रदेश की जनता इंतज़ार कर है ! क्या ये चुनावी जुमले थे? पेट्रोल -डीज़ल के भाव हरियाणा-पंजाब के बराबर कब होगे ? मोदी, आपने किसानों की भूमि अवाप्ति से मुक्त का वादा किया था, लेकिन डबल इंजन मीडिया में विज्ञापन जारी कर किसान की इज्जत तार-तार कर रहा है।

किसान सम्मान निधि 12000 रूपए प्रतिवर्ष का वादा अधूरा,आप सत्ता का सुख ले रहे पूरा। मोदी, डबल इंजन राजस्थान में ट्रबल इंजन बन गया, सरकार अपने वरिष्ठ आदिवासी नेता डॉ किरोड़ीलाल मीणा की भी नहीं सुन रही है। बड़े मगरमच्छों को संरक्षण और प्रतिभाओं पर प्रहार कब तक ? युवाओं का भर्ती कलेंडर कब जारी होगा ? प्रदेश में बिगड़ती क़ानून व्यवस्था, आमजन में भय -अपराधी बेख़ोफ़ क्यों ? राजस्थान को रिपिस्थान कहा था अब दुष्कर्म पीड़िताए न्याय की माँग रही गुहार, दुष्कर्मी बेख़ोफ़ क्यों हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 05:42 बजे।
युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान : पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाई, कब्जे में लिया शव
मलेरिया से लड़ने के नए तरीकों का इस्तेमाल करके दस लाख लोगों की जानें बचाई, जानें पूरा मामला  
दूल्हा-दुल्हन अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन हुए शामिल, इंडिगो संकट का असर
जोबनेर बाग में 30 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, विधायक ने किया शुभारंभ
बघेरों की रेडियो कॉलर लगाकर होगी निगरानी : शहर में बढ़ती आवाजाही से वन विभाग सतर्क, प्रयोग के तौर के लिए बेंगलुरु से मंगाए गए हैं कॉलर 
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 का रास्ता साफ : कल से ही होगी परीक्षा, परीक्षा में 92 हजार अभ्यर्थी शामिल