आज का राशिफल
जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी।
मेष : दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। उलझे काम सुलझा लेंगे। आय के स्त्रोत बढेंगे। सम्मान प्रतिष्ठा बढेगी। व्यापार में लाभ की संभावना। शत्रु परास्त होंगे।
वृष : निजी समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। समय शुभ है। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है। घर में शांति रहेगी। अधीनस्थों से लाभ होगा। गुप्त शत्रु नष्ट होंगे।
मिथुन : समाज, परिवार, मित्र सभी स्थानों पर विरोध का सामना करना पडेगा। परिवार व मित्र साथ होने के बाद भी संतोष नहीं होने से मानसिक अशांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लेनदेन में सावधान रहे। उधार देने से बचें।
कर्क : घर में अशांति होने से मन व्यथित रहेगा। परिवारजन व मित्रों का सहयोग नहीं मिलेगा। कार्य पूर्ण होने के बाद भी मन भ्रमित रहेगा। प्रियजनों से वार्ता करें समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में लाभ होगा।
सिंह : नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा लेकिन मन संतुष नहीं होने से मन व्यग्र रहेगा। राजनीति का शिकार हो सकतें है,अत: अपने कार्य से कार्य करें, व्यर्थ के प्रपंचों से दूर रहें, भविष्य में समस्या हो सकती है।व्यापार में लाभ होगा।
कन्या : समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। प्रेम संबंधों को समय दें अन्यथा संबंधों में दरार आना संभव है। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार से किया वायदा पुरा नहीं होने से पश्चाताप रहेगा।
तुला : धार्मिक कार्यों को लेकर चहल पहल रहेगी। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। भाई बहिन के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मनोबल बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में भागीदारी लाभ देगी।
वृश्चिक : व्यापार में सुधार होगा। नौकरी में उन्नति होगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। घर में शांति का माहौल रहेगा। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा।
धनु : राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। आय के स्त्रोत बढेंगे।
मकर : दिन मिलाजुला रहेगा। परिवारजन की सेहत बिगड सकती है, सावधानी रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी रखे।
कुंभ : घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में क्रियान्वित होगी। धन संबंधी संव्यवहार को सोच समझ कर करें। किसी भी प्रकार से निवेश से बचें, अन्यथा भविष्य में समस्या का सामना करना पड सकता है। आर्थिक तंगी दूर होगी।
मीन : दिन भावुकता भरा रहेगा। मन परेशान रहेगा। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। माता-पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। आय के नये स्त्रोत बनेंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List