मनमोहन सिंह को बुखार, एम्स में भर्ती : CM गहलोत ने की डॉ. मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

मनमोहन सिंह को बुखार, एम्स में भर्ती : CM गहलोत ने की डॉ. मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

सिंह की कुछ दिनों से तबीयत चल रही है नासाज

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को डॉक्टरों की सलाह पर बुधवार शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि उनकी तबीयत कुछ दिन से ठीक नहीं है और वह बुखार से पीड़ित हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि डॉ. सिंह को पिछले तीन दिन से बुखार था। डॉक्टरों ने उन्हें एम्स में भर्ती होने की सलाह दी जिसके बाद बुधवार शाम उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार वहां चिकित्सकों की टीम उनकी निरंतर देखरेख कर रही है। डॉ. सिंह एम्स अस्पताल के हृदय रोग विभाग में भर्ती हैं, वहां उनके स्वास्थ्य की आवश्यक जांच की जा रही है। अस्पताल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने पर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इसके अलावा गहलोत ने इससे पहले ट्वीट कर नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंट कटारिया और मंत्रिमण्डल में सहयोगी खेल मंत्री अशोक चांदना को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी
रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने कार्यकारी प्रबंधक (प्रशासन) और कार्यकारी प्रबंधक (यातायात) को नियमित मॉनिटरिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए...
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक बोले- सफाई भर्ती पर केवल वाल्मीकि समाज का पहला हक, दूसरे समाजों का कोई हक नहीं
सीएमएचओ कार्यालय की कटी बिजली, आवश्यक सेवाएं बाधित
आयुष्मान खुराना ने Paris Olympics में टीम इंडिया के लिए समर्थन की अपील की!
खड़गे-राहुल ने करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित
जयपुर रत्न व रत्नाभूषण उद्योग की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श
Women Asia Cup : भारत, बंगलादेश को 10 विकेट से रौंद कर फाइनल में