
प्रियंका गोस्वामी ने रेस वॉक में जीता रजत पदक
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10 हजार मीटर की दूरी को पूरा किया
By Jaipur desk
On
प्रियंका ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10 हजार मीटर की दूरी को 43:38.00 मिनटों में पूरा किया।
बर्मिंघम। प्रियंका गोस्वामी ने राष्ट्रमंडल खेल में महिला 10 किमी रेस वॉक में ऐतिहासिक रजत पदक जीता। प्रियंका ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10 हजार मीटर की दूरी को 43:38.00 मिनटों में पूरा किया। प्रियंका ने ट्रैक पर बढ़त ली और 4 हजार मीटर के बाद वह पहले स्थान पर थी। इसके कुछ देर बाद ही वह जेमीमा और केन्या की एमिली वामुस्यी एन्जी से पिछड़ गयी।
प्रतियोगिता में सिर्फ दो किमी की दूरी बची थी, तब प्रियंका ने शानदार वापसी करते हुए केन्या की प्रतिद्वंदी को पीछ़े छोड़ा और रजत मेडल प्राप्त किया। इसी के साथ प्रियंका रेसवॉकिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गयी। वह इस खेल में राष्ट्रमंडल पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी भी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

यह 10 विकेट की जीत में पहले विकेट के लिए भारत की दूसरी सबसे बड़ी एकदिवसीय साझेदारी है। इससे पहले...
Comment List