
मध्य प्रदेश में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत
महिलाएं झुलस गई है
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सतना में 2 अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गयी। विदिशा की बासौदा तहसील की ग्राम पंचायत ग्रहणी के ग्राम आगासोद में बिजली गिरने से 4 लोगों की मृत्यु हुयी है।
भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना, विदिशा और गुना में पिछले 24 घंटों के दौरान बिजली गिरने के अलग-अलग हादसों में 9 लोगों की मृत्यु हो गयी और 3 अन्य झुलस गए है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सतना में 2 अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गयी। विदिशा की बासौदा तहसील की ग्राम पंचायत ग्रहणी के ग्राम आगासोद में बिजली गिरने से 4 लोगों की मृत्यु हुयी है।
इसके अलावा गुना में बिजली गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गयी और 3 अन्य महिलाएं झुलस गई है। बमौरी ब्लॉक के भौंरा गांव में लगभग एक दर्जन महिलाएं गांव में ही करने गई थी। वहां बिजली गिरने से वह हादसे का शिकार हो गयी।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List