सरकार की वापसी हुई तो योजनाओं को देंगे और मजबूत आधार : गहलोत

राज्य स्तरीय समारोह में यह बात कही

सरकार की वापसी हुई तो योजनाओं को देंगे और मजबूत आधार : गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहीदी मानगढ़ धाम पर विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में यह बात कही।

बांसवाड़ा। अगर कांग्रेस सरकार की वापसी होती है, तो जनकल्याणकारी योजनाओं को और मजबूत आधार प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहीदी मानगढ़ धाम पर विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं की चर्चा अन्य राज्यों में भी है। शिक्षा, चिकित्सा और हर क्षेत्र में विकास की गाथाएं आज हर जुबां पर है। गहलोत ने याद दिलाया कि आज से 20 वर्ष पूर्व जब वे पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तो उन्होंने शहीदी मानगढ़ धाम पर स्मारक बनवाने की सोच दी थी और मालवीया ने इसका बीड़ा उठाया। दूसरी बार जब सरकार बनी तो स्मारक निर्माण का कार्य पूरा करवाया और इसका उद्घाटन भी उन्होंने स्वयं किया। उन्होंने कहा कि यह स्थली त्याग, बलिदान, कुर्बानी और जज्बे की है जिसने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त किया। गहलोत ने कहा कि महाराणा प्रताप के साथ भील राजा पूंजा और भील फौज थी ये सब इतिहास में अंकित है। ऐसे में आदिवासी समाज की समस्याओं का निपटारा करने के लिए कांग्रेस सदैव आगे रही है। कलम मेरे हाथ में है तो गरीब, पिछड़ों, आदिवासी किसानों के हित में चलेगी। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित करना गर्व की बात है। 

माकन ने आरएसएस को निशाने पर लिया 
समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा कि देश की आजादी के इतिहास में 9 अगस्त महत्वपूर्ण दिन रहा है। इसी दिन महात्मा गांधी ने अंगे्रजों भारत छोड़ो का नारा दिया था और करो या मरो के नारे का आगाज भी आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने कहा कि गोविन्द गिरि की धरा पर आज फिर ऐतिहासिक दिन बन गया है। जब अंग्रेजों से संघर्ष चल रहा था तब एक संस्था ऐसी थी जिसने अंग्रेजों का हाथ पकड़ा था उस संस्था का नाम है आरएसएस। 

गहलोत ने इतिहास उजागर किया 
केबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि अंग्रेजों ने शहीदी मानगढ़ धाम पर गोलियां चलाई। कुछ का पता भी नहीं लगा। सीएम गहलोत ने इस शहीदी स्थल के इतिहास को उजागर किया। 

कांग्रेस और आदिवासियों का चोली-दामन का साथ 
प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस और आदिवासियों का चोली-दामन का साथ रहा है। साढ़े तीन साल पहले राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तब से अब तक कल्याण के कार्य होते आये हैं।कांग्रेस के राष्टÑीय नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया कि आदिवासी कल्याण, शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहा है।  

Read More भाजपा का चुनाव की जीत को सोशल मीडिया कैंपेन, 9 हजार एक्सपर्ट जुटे

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर
पिछले दो दिन से प्रदेश में चल रहा आंधी-बारिश का दौर आज थम जाएगा। अब अगले दो दिन आज और...
कांग्रेस ओबीसी विभाग के नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा
Congress List : झारखंड की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, गोड्डा से दीपिका सिंह मैदान में
गहलोत कल बाड़मेर-जैसलमेर, नागौर और सीकर लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे प्रचार
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस मुख्यालय में औपचारिक कार्यक्रम
अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में आतंकवादियों की तरह हो रहा है व्यवहार : संजय सिंह
बिना किसी भेदभाव के मोदी सरकार ने 80 करोड़ देशवासियों को दिया मुफ्त राशन: मुख्यमंत्री