IPL-2021: पंजाब किंग्स ने चैंपियन मुंबई को दी करारी शिकस्त, कप्तान लोकेश राहुल बने प्लेयर ऑफ द मैच

IPL-2021: पंजाब किंग्स ने चैंपियन मुंबई को दी करारी शिकस्त, कप्तान लोकेश राहुल बने प्लेयर ऑफ द मैच

अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान लोकेश राहुल की नाबाद 60 रन और क्रिस गेल की नाबाद 43 रन की पारियों से पंजाब किंग्स ने गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को शुक्रवार को आईपीएल मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया। पंजाब ने 20 ओवर में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट पर 131 रन के मामूली स्कोर पर रोकने के बाद 17.4 ओवर में 1 विकेट पर 132 रन बनाकर शानदार जीत अपने नाम की।

चेन्नई। अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान लोकेश राहुल की नाबाद 60 रन और क्रिस गेल की नाबाद 43 रन की पारियों से पंजाब किंग्स ने गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को शुक्रवार को आईपीएल मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया। पंजाब ने 20 ओवर में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट पर 131 रन के मामूली स्कोर पर रोकने के बाद 17.4 ओवर में 1 विकेट पर 132 रन बनाकर शानदार जीत अपने नाम की। पंजाब की 5 मैचों में यह दूसरी जीत रही जबकि चैंपियन मुंबई को 5 मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब की टीम इस जीत के बाद अब अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस के भी 4 अंक है लेकिन वह बेहतर रेन रेट की मदद से चौथे स्थान पर है।

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए कप्तान लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 7.2 ओवर में 53 रन की साझेदारी बनाई। इसके बाद लेग स्पिनर राहुल चाहर ने मयंक को सूर्यकुमार यादव के हाथों लपकवा पंजाब को पहला झटका दिया। मयंक ने अपनी पारी में 20 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाए। मयंक के आउट होने के बाद राहुल का साथ देने आए क्रिस गेल शुरू में संभल कर खेले। दोनों धीरे-धीरे रन बटोरते रहे। 17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 1 विकेट पर 115 रन था। 17वें ओवर में बोल्ट ने गेंदबाजी की बागडोर संभाली। गेल ने पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर एक रन बनाया। इसके बाद राहुल ने तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर चौका जड़ पंजाब का स्कोर 17.4 ओवर में 1 विकेट पर 132 रन पहुंचा जीत दिलाई।

रोहित ने बनाया अर्द्धशतक
इससे पूर्व पंजाब ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 52 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों के सहारे सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। जबकि सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 33 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक 3, ईशान किशन 6, हार्दिक पांड्या 1 और क्रुणाल पांड्या 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पंजाब के गेंदबाजों ने ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि पहले 10 ओवरों में मुंबई के बल्लेबाज 2 विकेट खोकर 49 रन ही बना पाए।  मोहम्मद शमी ने 21 रन देकर 2 विकेट व राजस्थान के रवि बिश्नोई ने भी 21 रन पर 2 विकेट लिए।  

Post Comment

Comment List

Latest News

शुद्ध सोना 75 हजार पार, चांदी तीन सौ रुपए सस्ती  शुद्ध सोना 75 हजार पार, चांदी तीन सौ रुपए सस्ती 
विलायती बाजार की तेजी के असर से मंगलवार को जयपुर सर्राफा बाजार में शुद्ध सोना 650 रुपए तेज होकर 75,150...
चिली में डेंगू के 135 मामले दर्ज, पीड़ित दूसरे देशों की यात्रा के दौरान हुए संक्रमित 
UPSC 2023 का परिणाम जारी, आदित्य श्रीवास्तव ने हासिल की पहली रैंक
राहुल गांधी ने की अग्निपथ की आलोचना, सरकार बनते ही रद्द करेंगे योजना 
मौजूदा प्रत्याशी को जिताना चाहते हैं भाजपा-कांग्रेस के नेता
भाजपा का चुनाव की जीत को सोशल मीडिया कैंपेन, 9 हजार एक्सपर्ट जुटे
कानूनी सख्ती के बावजूद क्यों पनप रही है बाल तस्करी