भारत ने जीता जूनियर हॉकी एशिया कप, फाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराया

अरिजीत सिंह हुंदल ने दमदार प्रदर्शन किया और मैच में चार गोल दागे

भारत ने जीता जूनियर हॉकी एशिया कप, फाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराया

महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भारत का यह लगातार दूसरा और कुल पांचवां खिताब है।

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम ने मस्कट में पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी के फाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से पराजित कर दिया। भारत ने पांचवीं बार यह खिताब अपने नाम किया है। भारत के लिए अरिजीत सिंह हुंदल ने दमदार प्रदर्शन किया और मैच में चार गोल दागे। दिलराज सिंह ने एक गोल किया। पाकिस्तान की ओर से सुफयान खान ने दो और हन्नान शाहिद ने एक गोल किया। 

शुरुआती बढ़त पाक ने बनाई
पाकिस्तान ने तीसरे मिनट में ही शाहिद के गोल से बढ़त बना ली। भारत ने कुछ सैकंड बाद ही हुंदल के गोल से बराबरी हासिल कर ली। दूसरे क्वार्टर में हुंदल और दिलराज ने गोल किए और भारत 3-1 से आगे रहा।

लगातार दूसरा खिताब
महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भारत का यह लगातार दूसरा और कुल पांचवां खिताब है। भारत ने इससे पहले 2004, 2008, 2015 और 2023 में एशिया कप का खिताब जीता था। 

हुंदल ने किए चार गोल
भारत की जीत के हीरो रहे अरिजीत सिंह हुंदल ने खेल के चौथे, 18वें और 54वें मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और 47वें मिनट में मैदानी गोल दागा। दिलराज सिंह ने 19वें मिनट में गोल किया। 

Read More नॉर्दर्न इंडिया पोलो चैंपियनशिप : जिंदल पैंथर की रोमांचक जीत, जयपुर अचीवर्स को दी शिकस्त 

जापान तीसरे स्थान पर
इससे पूर्व जापान ने मलेशिया को 2-1 से पराजित कर तीसरा स्थान हासिल कया। 

Read More आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स की आसान जीत, धोनी के बिना उतरी चेन्नई को 8 विकेट से हराया 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित