प्रदेश कांग्रेस अब कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार, डोटासरा बोले- पंचायत-निकाय चुनाव पर आयोग को देंगे ज्ञापन, जरूरत पड़ने पर हाई कोर्ट की शरण लेंगे

गांव और शहरों में पानी संकट को लेकर कोई प्लानिंग नहीं

प्रदेश कांग्रेस अब कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार, डोटासरा बोले- पंचायत-निकाय चुनाव पर आयोग को देंगे ज्ञापन, जरूरत पड़ने पर हाई कोर्ट की शरण लेंगे

प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने अब कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी शुरू कर दी। कांग्रेस इस मामले में एक दो दिन में पहले निर्वाचन आयोग को ज्ञापन देगी।

जयपुर। प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने अब कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस इस मामले में एक दो दिन में पहले निर्वाचन आयोग को ज्ञापन देगी। उसके बाद समाधान नहीं होने पर कांग्रेस हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ओबीसी आयोग का कार्यकाल बढ़ाकर सरकार ने फिलहाल चुनाव टालने के संकेत दे दिए हैं। जब सरकार के पास सभी गणना के डेटा उपलब्ध हैं तो आयोग को रिपोर्ट बनाने में देरी क्यों हो रही है। इस सरकार में एक ही चुनाव अधिकारी 3 तरह की मतदाता सूचियों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। जब एसाईआर के बाद नई मतदाता सूची तैयार हो गई तो पुरानी सूची से चुनाव नही कराया जा सकता है। हम इस मामले में एक दो दिन में राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन देकर आपत्ति दर्ज कराएंगे।

यदि समाधान नहीं हुआ तो हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। डोटासरा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा, हाईकोर्ट की टिप्पणियों और संवैधानिक प्रावधानों के बावजूद भाजपा सरकार जानबूझकर पंचायत-निकाय चुनाव टाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओबीसी आयोग को कठपुतली बना दिया गया है। आयोग को मुख्यमंत्री कार्यालय बुलाकर उसकी रिपोर्ट को नियंत्रित किया जा रहा है, ताकि आरक्षण संबंधी आंकड़े समय पर न आएं और चुनाव आगे बढ़ाए जा सकें। राज्य सरकार में जनता के हितों को लेकर कोई काम नहीं हो रहे हैं। गांव और शहरों में पानी संकट को लेकर कोई प्लानिंग नज़र नहीं आ रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल स्मारक में पर्यटकों का पारंपरिक तिलक से स्वागत। प्रवेश द्वार पर रंगोली सजाई और मांगणियार...
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन