Khel Samachar
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... सेमीफाइनल में हारे बजरंग पूनिया: अजरबैजान के हाजी एलियेव ने 12-5 से दी शिकस्त, अब ब्रॉन्ज के लिए लड़ेंगे
Published On
By Administrator
टोक्यो ओलंपिक में भारत की स्वर्ण पदक की उम्मीद पहलवान बजरंग पूनिया शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग कुश्ती के सेमीफाइनल मुकाबले में ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता और 3 बार के विश्व चैंपियन अजरबैजान के हाजी एलियेव से 5-12 से हार गए। बजरंग अब कांस्य पदक के लिए रेपेचेज मुकाबले के विजेता से खेलेंगे। ब्रॉन्ज मेडल से चूकीं महिला हॉकी टीम: कांटे के मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से हराया, मोदी बोले- टीम पर गर्व है
Published On
By Administrator
भारतीय महिला हॉकी टीम शुक्रवार को रियो ओलंपिक 2016 के स्वर्ण पदक विजेता ग्रेट ब्रिटेन से हारकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने से चूक गई। इस कांटे के मुकाबले में भारत को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। टोक्यो ओलंपिक: भारतीय रेसलर रवि दहिया ने जीता रजत पदक, फाइनल में रूसी पहलवान ने दी शिकस्त
Published On
By Administrator
कुश्ती इवेंट में भारत को गोल्ड मिलने की उम्मीद खत्म हो गई है। 57 किग्रा वेट कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में रवि दहिया को 2 बार के वर्ल्ड चैंपियन रूस के जावुर युगुऐव ने 7-4 से हराया। इस हार के साथ रवि को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा है। टोक्यो ओलंपिक: हॉकी में पदक का सूखा खत्म, 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
Published On
By Administrator
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीत लिया और 41 वर्षों से चला आ रहा पदक का सूखा खत्म कर दिया। 1980 के मॉस्को ओलंपिक खेलों के बाद यह भारत का पहला ओलंपिक हॉकी पदक है। यह ओलंपिक के इतिहास में भारत का तीसरा हॉकी कांस्य पदक है। भारत का चौथा मेडल पक्का: कुश्ती के फाइनल में पहलवान रवि दहिया, दीपक दहिया सेमीफाइनल में हारे
Published On
By Administrator
भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने इतिहास रचते हुए भारत का चौथा मेडल पक्का कर दिया। उन्होंने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में कजाकिस्तान के सनायव नूरिस्लाम को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। टोक्यो ओलंपिक: वर्ल्ड नंबर-1 बॉक्सर से सेमीफाइनल में 5-0 से हारीं लवलीना, ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष
Published On
By Administrator
ओलंपिक के बॉक्सिंग इंवेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। 69 किलो वेल्टरवेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में लवलीना को वर्ल्ड नंबर 1 मुक्केबाज तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली ने 5-0 से हराया। टोक्यो ओलंपिक: जेवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा, पहले प्रयास में फेंका 86.65 मीटर का थ्रो
Published On
By Administrator
भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने अपने टोक्यो ओलंपिक अभियान का शानदार आगाज किया है। उन्होंने बुधवार को क्वालीफिकेशन राउंड में अपने पहले प्रयास में 86.65 मीटर के थ्रो के साथ सीधे क्वालीफिकेशन से पुरुषों के भाला फेंक फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। टोक्यो ओलंपिक: फाइनल में जाने से चूकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, बेल्जियम ने 5-2 से हराया
Published On
By Administrator
भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई है। उसे सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व चैम्पियन बेल्जियम के हाथों 5-2 से करारी हार मिली है। भारतीय टीम को इस मुकाबले में कई पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन खिलाड़ी इनको भुनाने में नाकाम रही। हालांकि टीम इंडिया के पास अब भी मेडल जीतने का मौका है। टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराया, वंदना ने दागे 3 गोल
Published On
By Administrator
भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया है। भारत के लिए वंदना कटारिया ने 3 गोल दागे, जबकि 1 गोल नेहा गोयल ने किया। 3 गोल करने वाली वंदना ओलंपिक मैच में गोल की हैट्रिक लगाने वाली भारत की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गईं। टोक्यो ओलंपिक: डिस्कस थ्रो के फाइनल में पहुंची कमलप्रीत कौर, तीरंदाजी और बॉक्सिंग में मिली निराशा
Published On
By Administrator
टोक्यो ओलंपिक के 9वें दिन भारतीय महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत की कमलप्रीत कौर ने डिस्कस थ्रो कैटेगरी में 64 मीटर का थ्रो करते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। क्वालिफिकेशन राउंड में कमलप्रीत समेत सिर्फ 2 महिला एथलीट ही 64 मीटर का आंकड़ा छूने में सफल रहीं। फाइनल 2 अगस्त को होगा। टोक्यो ओलंपिक: पदक से एक जीत दूर भारतीय शटलर पीवी सिंधु, यामागुची को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं
Published On
By Administrator
मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु टोक्यो ओलिंपिक में पदक बरकरार रखने से मात्र एक जीत दूर रह गई है। सिंधु ने क्वार्टरफाइनल में जापान की अकाने यामागुची को लगातार गेमों में 21-13, 22-20 से हराकर महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत के 2 और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव: चहल और गौतम हुए संक्रमित, क्रुणाल पांड्या के संपर्क में आए थे
Published On
By Administrator
श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया में शामिल लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौथम भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ये दोनों खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या के क्लोज कॉन्टैक्ट में आए थे। इस कारण वे आखिरी 2 टी-20 मुकाबलों में नहीं खेल सके थे। 