भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर भाजपा परेशान : कांग्रेस
पदयात्रा को लेकर भाजपा टिप्पणी कर रही है
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा पद यात्रा में उमड़ रही भीड़ को देख कर परेशान है।
पार्वतीपुरम। कांग्रेस ने कहा कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरु हुई भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन उमड़े जनसैलाब को देखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परेशान हो गई है। इसलिए उसके नेताओं ने बयान देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा पद यात्रा में उमड़ रही भीड़ को देख कर परेशान है। इसके कारण उसके नेता इस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। उन्होंने यात्रियों के रुकने के लिए विश्राम के लिए शिविर स्थल पर की गई कंटेनर व्यवस्था को लेकर कहा कि इसमें कहीं कोई सुविधा नहीं है। पदयात्रा को लेकर भाजपा टिप्पणी कर रही है।
इस यात्रा में 60 कंटेनर है, जिनमें प्रत्येक कंटेनर में 2 लोगों, 4 लोगों, 6 लोगों और यहां तक कि 12-12 यात्रियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। उनका कहना था कि यात्रियों के लिए इनमें सामान्य सुविधा है और पद यात्रियों के लिए इनमें सिर्फ विश्राम की व्यवस्था है। शिविर में इन कंटेनरों को समेटने में करीब 2 घंटे का समय लगता है और अगले पड़ाव में इनको व्यवस्थित करने के लिए फिर 5 घंटे का समय लगता है। इस तरह से हर दिन यात्रियों के विश्राम के लिए व्यवस्था करने में 7-8 घंटे तक लगते है।
Comment List