विस्तारा एयरलाइन ने शुरू की मुंबई के लिए 2 फ्लाइट

यात्रियों को मिल सकेगी काफी सुविधा

विस्तारा एयरलाइन ने शुरू की मुंबई के लिए 2 फ्लाइट

चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विनोद कन्नन ने बताया कि जयपुर से मुंबई के लिए 2 विमान शुरू किए गए है।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से विस्तारा एयरलाइन ने मुम्बई के लिए 2 फ्लाइट शुरू की है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकेगी। विस्तारा के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विनोद कन्नन ने बताया कि जयपुर से मुंबई के लिए 2 विमान शुरू किए गए है। मुम्बई से सुबह 11.40 बजे रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट जयपुर से शाम 6:15 बजे रवाना होकर रात 8:10 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसी प्रकार विस्तारा की दूसरी फ्लाइट जयपुर से दोपहर 2:05 बजे रवाना होकर शाम 4.05  बजे मुंबई पहुंचेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News