पद्मिनी देवी फिर बनीं राजस्थान पोलो क्लब की अध्यक्ष

एजीएम में सर्वसम्मति से हुए चुनाव

पद्मिनी देवी फिर बनीं राजस्थान पोलो क्लब की अध्यक्ष

रामबाग पोलो क्लब में हुई साधारण सभा की बैठक में जयपुर राजघराने की पद्मिनी देवी को फिर से सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर चुना लिया गया। सायं साढ़े चार बजे शुरू हुई एजीएम में संघ की वर्तमान कार्यकारिणी को अगले तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से चुन लिया गया।

जयपुर। राजस्थान पोलो क्लब की यहां रामबाग पोलो क्लब में हुई साधारण सभा की बैठक में जयपुर राजघराने की पद्मिनी देवी को फिर से सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर चुना लिया गया। सायं साढ़े चार बजे शुरू हुई एजीएम में संघ की वर्तमान कार्यकारिणी को अगले तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से चुन लिया गया। दिग्विजय सिंह को सचिव पद पर लगातार पांचवें कार्यकाल के लिए मौका दिया गया है।  

राजस्थान पोलो क्लब सूत्रों के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर जय सिंह और सांसद दीया कुमारी को चुना गया है वहीं सुधीर माथुर, नवरत्न कोठारी और लोकेन्द्र सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। यूडीएच सचिव राजस्थान पोलो क्लब के पदेन वर्किंग प्रेसिडेंट होते हैं, जबकि जेडीसी पदेन पोलो ग्राउण्ड के सचिव रहते हैं। 

पोलो क्लब में पौध-रोपण पर जताई नाराजगी
सूत्रों के अनुसार एजीएम में सदस्यों ने रामबाग पोलो मैदान पर सेफ्टी जोन में वॉक वे बनाने और पोधरोपण करने पर नाराजगी जताई। पोलो मैदान पर गोल पोस्ट के दोनों ओर तीस-तीस मीटर का सेफ्टी जोन रहते है। वॉक वे बनने और पौधे लगने के बाद सेफ्टी जोन की जगह कम हो गई, जिससे घोड़ों और खिलाड़ियों को चोट लगने का खतरा हो सकता है। सदस्यों का कहना था कि खेल के अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के साथ छेड़-छाड़ नहीं होनी चाहिए। सूत्रों ने कहा कि इस संबंध में उपाध्यक्ष दीया कुमारी सरकार से बातचीत करेंगी।

रामबाग पर भी शुरू होगा एरिना पोलो
सूत्रों ने कहा कि बैठक में रामबाग पोलो मैदान पर एरिना पोलो शुरू करने पर भी निर्णय लिया गया। बताया गया कि जयपुर में कुछ सालों से एरिना पोलो खेला जा रहा है, जो काफी सफल भी रहा है। रामबाग पर भी एरिना पोलो शुरू होने से नये और युवा खिलाड़ियों को खेलने के अवसर मिलेंगे और इससे खेल भी बढ़ेगा। 

Read More गावस्कर ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी की आलोचना की

Post Comment

Comment List

Latest News

किरोड़ी मीणा के साथ गीत गाते हुए वोट डालने पहुंची महिलाएं किरोड़ी मीणा के साथ गीत गाते हुए वोट डालने पहुंची महिलाएं
मीणा ने बड़ी संख्या में एक साथ ग्रामीणों को एकत्रित कर मतदान केंद्र पर वोट डलवाया। दौसा लोकसभा क्षेत्र में...
वोट बैंक के लिए आस्था को खारिज कर रहा है इंडिया गठबंधन : मोदी
भजनलाल शर्मा ने मतदान केन्द्र पर डाला वोट, पोलिंग कांउटर पर कार्यकर्ताओं से की चर्चा
इजरायल ने ईरान पर किया मिसाइल हमला, शहरों में उड़ानें निलंबित 
रामगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर में सरेआम बनी 2 किमी सड़क, अधिकारियों को होश तक नहीं
मणिपुर में फायरिंग के कारण मतदान बाधित, ईवीएम की नष्ट
सुरक्षा व्यवस्था : 5 राज्यों की सीमाओं पर बनाई 225 चैक पोस्ट