अशरफ को नारको टेस्ट के लिए भेजा गांधीनगर
नुपूर शर्मा की हत्या के मकसद से घुसा था भारत की सीमा में
अशरफ को सुरक्षा कारणों के चलते गंगानगर से अजमेर के हाई सिक्योरिटी जेल में स्थानांतरित किया गया था। पाकिस्तान मूल के बंदी रिजवान अशरफ का नारको टेस्ट होना है।
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के उच्च सुरक्षा कारागृह में बंद पाकिस्तानी रिजवान अशरफ को न्यायालय के आदेश पर नारको टेस्ट के लिए गुजरात के गांधीनगर भेजा गया है। बंदी रिजवान अशरफ अब 15 अक्टूबर तक वहीं रहेगा। अशरफ को सुरक्षा कारणों के चलते गंगानगर से अजमेर के हाई सिक्योरिटी जेल में स्थानांतरित किया गया था। पाकिस्तान मूल के बंदी रिजवान अशरफ का नारको टेस्ट होना है, इसलिए उसे गांधीनगर जेल में शिफ्ट किया गया है।
न्यायालय के आदेश मिलने के बाद अजमेर जेल प्रबंधन ने बंदी रिजवान अशरफ को कड़ी सुरक्षा में गांधीनगर भेजा है। बताया जा रहा है कि वो अब नारको टेस्ट के लिए 15 अक्टूबर तक वहीं रहेगा। बंदी रिजवान अशरफ नुपूर शर्मा की हत्या करने के मकसद से भारत की सीमा में घुसा था। 16 जुलाई 2022 बीएसएफ ने भारत- पाक सीमा के श्रीगंगानगर सेक्टर पर उसे पकड़ा था। रिजवान अशरफ को पकड़े जाने के बाद उसे सुरक्षा कारणों से अजमेर लाया गया था। तभी से वह अजमेर के हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List