15 जुलाई 2022 को रिलीज होगी 'सर्कस' , रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मचाएंगे धूम

15 जुलाई 2022 को रिलीज होगी 'सर्कस' , रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मचाएंगे धूम

रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में काम कर रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस 15 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में काम कर रहे हैं। रोहित शेट्टी ने सर्कस को रिलीज करने की तैयारी कर ली है। जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म सर्कस को रोहित शेट्टी अगले साल रिलीज करेंगे। तरण आदर्श ने ट्वीट किया, ''फिल्म सर्कस 15 जुलाई 2022 के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

बताया जा रहा है कि फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आयेगी। सर्कस के एक गाने में दीपिका, फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के अपने किरदार 'मीनाम्मा' की भूमिका में दिखेंगी। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' का रूपांतरण होगी।सर्कस में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा जैसे कलाकार भी नजर आयेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत