कांग्रेस सरदारशहर उपचुनाव एकतरफा जीतेगी : गहलोत

प्रचार करने सरदारशहर पहुंचे गहलोत

कांग्रेस सरदारशहर उपचुनाव एकतरफा जीतेगी : गहलोत

उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले 8 उपचुनाव में कांग्रेस 6 पर जीती हैं, और इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  की जमानत जब्त तक हुई हैं, और इन 8 उपचुनावों में तीसरे नम्बर पर रही है।

सरदारशहर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा करते हुए कहा है, कि राज्य सरकार द्वारा जनहित के एक से बढ़कर एक लिए गए फैसलों के कारण कांग्रेस सरदारशहर उपचुनाव एकतरफा जीतेगी। चुरु जिले में सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा के समर्थन में प्रचार करने सरदारशहर पहुंचे गहलोत ने आज मीडिया से यह दावा किया। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले 8 उपचुनाव में कांग्रेस 6 पर जीती हैं, और इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  की जमानत जब्त तक हुई हैं, और इन 8 उपचुनावों में तीसरे नम्बर पर रही है। उन्होंने कहा कि सरदारशहर उपचुनाव हमारे लिए महत्व रखता हैं, और राज्य सरकार ने अब तक जो फैसले लिए हैं वे हिन्दुस्तान के किसी भी राज्य  ने नहीं लिए हैं, चाहें कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल  करने का हो, स्वास्थ्य संबंधी बीमा एवं मनरेगा शहरी योजना हो, राजस्थान में एक से बढ़कर एक  फैसले हो रहे हैं। जिससे जनता समझ गई हैं, कि उनके हितों की रक्षा करने वाली यह  कांग्रेस सरकार ही है। 

मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के उपचुनाव को लेकर दिए बयान को लेकर किए सवाल पर उन्होंने कहा कि कटारिया और ये सब बौखला हुए लोग हैं, कि आगामी 3 दिसंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारी मतों से जीतेगी। उन्होंने कहा कि जनता के दिलों एवं दिमाग पर जो मुद्दे हैं, वहीं मुद्दे राहुल गांधी के हैं, इसलिए भाजपा विचलित हो गई हैं। वह सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से अनर्गल प्रचार कर रही है। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग   राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
राजस्थान में अब गर्मी का दौर शुरू हो गया है। जिसके चलते आगामी कुछ दिनों में तेज गर्मी के साथ...
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत
तेलंगाना में तेज हवा से ढहा 8 साल से बन रहा पुल