युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम ने की जांच, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, गाजीपुर गांव का मामला

युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पुलिस सूत्रों की मानें तो घोषराना निवासी मृतक युवक पप्पू सिंह देर रात अपने रिश्तेदार गाजीपुर निवासी दीवान सिंह के साथ उसके घर गया। तड़के करीब पांच बजे पप्पू सिंह का शव कमरे में खून से लथपथ संदिग्ध स्थिति में मिला।

 नदबई। क्षेत्र के गांव गाजीपुर स्थित एक मकान में खून से लथपथ संदिग्ध स्थिति में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पडताल कर शव को कब्जे में लिया। परिजनों की ओर से हत्या करने का आरोप लगाने व प्रथम दृष्टया गला रेतकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आने पर एडीशनल एसपी रघुवीर सिंह कविया व नदबई सीओ नीतिराज सिंह ने एफएसएल, डॉंग स्क्वायड, एमओबी टीम व एमआईयू टीम की सहायता से जांच पड़ताल करते हुए साक्ष्य एकत्रित किए। बाद में पुलिस ने सीएचसी पर मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस सूत्रों की मानें तो घोषराना निवासी मृतक युवक पप्पू सिंह देर रात अपने रिश्तेदार गाजीपुर निवासी दीवान सिंह के साथ उसके घर गया। तड़के करीब पांच बजे पप्पू सिंह का शव कमरे में खून से लथपथ संदिग्ध स्थिति में मिला।

शव मिलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल करते हुए युवक के शव को सीएचसी के मुर्दाघर में रखवा दिया। बाद में मृतक युवक के भतीजे मोनू सिंह ने अपने रिश्तेदार दीवान सिंह सहित एक अन्य के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। गौरतलब है कि मृतक युवक पप्पू सिंह व उसका रिश्तेदार दीवान सिंह एक साथ ही कुट्टी मशीन का कार्य करते थे, जो कि देर रात ही बनारस से अपने ट्रैक्टर व कुट्टी मशीन को लेकर एकसाथ अपने गांव आए थे। रात अधिक हो जाने के चलते मृतक युवक पप्पू सिंह अपने रिश्तेदार के घर रुक गया, लेकिन उसे क्या पता था कि यह रात उसकी आखिरी रात होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
भाजपा इंडिया समूह के घोषणापत्र पर लोगों का समर्थन देखकर घबरा रही है, जिसमें उन्होंने 30 लाख नौकरियां, महिलाओं को...
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग
आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक पर नए ग्राहक बनाने पर लगाई रोक 
इथियोपिया में एक कॉलोनी में गिरी आवासीय इमारत, 7 लोगों की मौत