
काबुल मस्जिद में गोलीबारी, 5 की मौत
मरने वाले एक ही परिवार के लोग
पुलिस के हवाले से कहा कि आज काबुल शहर के 9वें जिले के एक मस्जिद में एक बंदूकधारी ने एक ही परिवार के 5 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया।
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के ख्वाजा रावश इलाके में एक मस्जिद में एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में 5 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने तालिबान पुलिस के हवाले से कहा कि आज काबुल शहर के 9वें जिले के एक मस्जिद में एक बंदूकधारी ने एक ही परिवार के 5 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया।
घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी भी संगठन या आतंकवादी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

रामचरण के प्रोडक्शन बैनर तले बन रही फिल्म द इंडिया हाउस में लीड रोल निखिल सिद्धार्थ निभायेंगे।
Comment List