14 लाख हड़पने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

बलात्कार और मुकदमों में फसाने की देती थी धमकी

14 लाख हड़पने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

शादी के एवज में 14 लाख रूपये नकद ले लिये। संगीता कुछ समय तक रामदयाल की पत्नी बनकर रही व कुछ समय बाद घर से जेवरात व 5 लाख रूपये लेकर गायब हो गयी।

जयपुर।  मुहाना थाना पुलिस ने 14  लाख रुपये की राशि हड़पने वाले लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में कथित पिता व अन्य आरोपी पूर्व में  गिरफ्तार गिरफ्तार हो चुके हैं। योगेश गोयल पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने बताया कि 14 नवम्बर 2021 को थाना मुहाना में रामदयाल शर्मा ने रिपोर्ट दी, कि सुरेश शर्मा व दीपक शर्मा, शम्भूदयाल पुत्र लक्ष्मीनारायण, रामचन्द्र शर्मा ने संगीता नाम की लड़की को सुरेश शर्मा की पुत्री बताकर परिवादी रामदयाल के साथ शादी करवा दी व शादी के एवज में 14 लाख रूपये नकद ले लिये। संगीता कुछ समय तक रामदयाल की पत्नी बनकर रही व कुछ समय बाद घर से जेवरात व 5 लाख रूपये लेकर गायब हो गयी।
 
इस पर टीम ने जाँच कर आरोपी लुटेरी दुल्हन के तथाकथित पिता सुरेश व आरोपी दीपक रामचन्द्र, शम्भूदयाल को पूर्व में गिरफ्तार किया गया। टीम द्वारा लगातार पीछा करते हुये लूटेरी दुल्हन को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है। अन्य मामलों के खुलासा होने की सम्भावना है।

वारदात का तरीका 
आरोपी शादी नहीं होने वाले लोगों को शादी करवाने का झासा देकर अपने चंगुल में फंसाते हैं। परिवादी ने अपने जमीन बेचकर 14 लाख रूपये आरोपियों को दिये थे। आरोपी ने पिता- पुत्री बताकर शादी करवाई थी। आरोपी ने शादी करवाने के नाम पर मोटी राशि वसूली। यह बताया कि दुल्हन के परिवार में कोई अन्य रिश्तेदार नहीं है।

परिवादी ने दुल्हन घर से गायब हो जाने के बाद राशि वापिस मांगने पर झुठें दहेज व बलात्कार के मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे थे। आरोपी सुरेश का ससुराल भी असम में है।

दुल्हन को भी असम की रहने वाली बताया था। आरोपी दुल्हन विनिता पहले से शादी शुदा है। विनिता ने नाम व पता बदल कर शादी की थी। विनिता ने सही नाम व पता की जानकारी किसी को नहीं दी थी। टीम में शामिल  मानसी ने वेश बदलकर आरोपी विनिता के कार्य स्थान की पहचान की।

Read More 2019 के बाद लोकसभा चुनाव में 10 बड़े नवाचार, जो हर मतदाता को जानना जरूरी

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित