मुंबई के वन क्षेत्र में लगी भीषण आग

आईटी पार्क के पीछे घने जंगलों में भीषण आग

मुंबई के वन क्षेत्र में लगी भीषण आग

आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़यिां और पानी के दो टैंकर लगे हुए हैं। आग बुझाने के लिए पुलिस विभाग, वन एवं वार्ड के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है।

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई शहर के उपनगर गोरेगांव के इन्फिनिटी आईटी पार्क के पीछे घने जंगलों में भीषण आग लग गयी।यह पहाड़ी संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान का एक हिस्सा बतायी गयी है।संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कीड़े, पक्षियों और पौधों के जीवन के अलावा तेंदुए, मोर, हिरण और हॉग सहित कई बड़े और छोटे वन्यजीव हैं। आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़यिां और पानी के दो टैंकर लगे हुए हैं। आग बुझाने के लिए पुलिस विभाग, वन एवं वार्ड के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह लेवल-01 की आग है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है और विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News