ओवरलोड वाहनों के कारण जर्जर हुईं संपर्क सड़कें

भारत माला प्रोजेक्ट : बड़े-बड़े गड्ढे होने से आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं, वाहन चालकों को हो रही परेशानी

ओवरलोड वाहनों के कारण जर्जर हुईं संपर्क सड़कें

भारत माला प्रोजेक्ट के तहत चल रहे आठ लाइन निर्माण कार्य के दौरान गांव को जोड़ने के लिए अंडरपास बनाया गया था। अंडर पास बनाते समय उसमें सुचारू पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

सुल्तानपुर। क्षेत्र में भारत माला प्रोजेक्ट के तहत चल रहे 8 लाइन के निर्माण कार्य के कारण सुल्तानपुर कस्बे से झोटोली गांव में जा रही मुख्य संपर्क सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। 

अंडर पास भी बना परेशानी का सबब
जानकारी के अनुसार इस मार्ग से हो कर बाबा मान शाह वली की दरगाह पर श्रद्धालु जाते हैं। उन्हें भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इस मार्ग से होकर नैनवां-दूदू हाइवे मार्ग भी जुड़ता है। लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

अधिकारियों को कराया था समस्या से अवगत
झोटोली गांव के ग्रामीणों ने अंडरपास बनाते समय 8 लाइन के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया था। लेकिन उन्होंने ग्रामीणों की एक नहीं सुनी। अपने हिसाब से अंडरपास का कार्य किया। जो सड़क से करीब 2 से 3 फीट नीचे होने के कारण उसमें बारिश का पानी भर जाने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गांव का संपर्क भी नगर पालिका से कट सकता है। नगर पालिका बनने के बाद झोटोली गांव नगर पालिका क्षेत्र में ही आ रहा है। 

ग्रामीणों को करना पड़ा था आंदोलन
झोटोली निवासी राजू गुर्जर का कहना है कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत चल रहे आठ लाइन निर्माण कार्य के दौरान गांव को जोड़ने के लिए अंडरपास बनाया गया था। अंडर पास बनाते समय उसमें सुचारू पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिस समय अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, उस समय भी लोगों ने आंदोलन करते हुए पानी भरने की समस्या बताई थी। लेकिन उस समय लोगों को पानी निकासी की सुचारू व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया था। इसके अलावा गांव को सुल्तानपुर नगर से जोड़ने वाली सड़क पर भी जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान भी नहीं है। 

Read More असर खबर का - आखिर जागा वन विभाग, अब तोड़ेगा 2 किमी सीसी सड़क

सड़क से नीचा है अंडरपास
राहगीरों ने बताया कि अंडरपास सड़क से नीचा होने के कारण उसमें बारिश के दिनों में पानी भर गया था। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश में पानी भरने से आसपास की मिट्टी भरकर आने से उसमें कीचड़ भी हो गया है।  पानी की सुचारू निकासी नहीं होने के कारण उसमें से पानी नहीं निकल पा रहा है। पानी निकालने की खानापूर्ति के लिए अंडरपास के समय जेसीबी की सहायता से नालों का निर्माण किया गया था। लेकिन उन्हें सुचारू रूप से नहीं बना पाने के कारण पानी नहीं निकलने से अंडरपास में पानी भरा रहता है। जिसके चलते लोगों को पैदल निकलने में एवं बाइक सवारों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

Read More वोटिंग पर दिखा गर्मी का असर, कम संख्या में पहुंच रहे है मतदाता

सर्वाधिक परेशानी पैदल यात्रियों को होती है। उन्हें गड्ढों में हो कर गुजरना पड़ता है। साथ ही गड्ढों में जब पानी भरा होता है तो उन्हें अपने कपड़े गंदे होने का भी डर रहता है।
-रवि शर्मा, श्रद्धालु 

Read More किरोड़ी मीणा के साथ गीत गाते हुए वोट डालने पहुंची महिलाएं

बाबा मान शाह वली दरगाह हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। जहां पर गुरुवार को श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है। यहां पर हिंदू मुस्लिम सभी लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। वाहन चालकों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन गड्ढों के कारण खराब हो चुके हैं। गड्ढे में गिरने से उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। बड़े-बड़े गड्ढों में वाहन पलटने की भी संभावना बनी रहती है।
-अब्दुल जाकिर, सुरेश बैरवा, श्रद्धालु   

दरगाह के रास्ते में अंडर पास से गुजरते हुए कीचड़ के कारण लोगों के कपड़े गंदे हो जाते हैं। जिससे उन्हें परेशानियां होती है। दरगाह तक जाने वाला मार्ग जर्जर हो चुका है। 
-मांगीलाल उर्फ मांगू अली, सदर, दरगाह बाबा मानशाह वली 

इस मामले में एनएचआई डिपार्टमेंट को कई बार अवगत करा दिया गया है कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बड़े वाहनों के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हुई है, उसकी मरम्मत कराई जाए। सड़क की स्वीकृति हो चुकी है। सड़क की मरम्मत करने के बाद उसे दुरुस्त करा दिया जाएगा।
-हुकुमचंद मीणा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी 

Post Comment

Comment List

Latest News