कार्यकर्ताओं ने रैली सफल बनाई, उनका नियुक्ति का हक और मान सम्मान जल्द मिलेगा:डोटासरा

कार्यकर्ताओं ने रैली सफल बनाई, उनका नियुक्ति का हक और मान सम्मान जल्द मिलेगा:डोटासरा

संगठन के जरिए कार्यकर्ताओं के काम होंगे:डोटासरा

जयपुर। कांग्रेस संगठन विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों के सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी रैली को महारैली बनाकर सफल आयोजन कराया इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नियुक्तियां पाने का हक बनता है कार्यकर्ताओं को जल्द ही नियुक्तियां देकर उनका मान सम्मान रखा जाएगा।


पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि राजनीतिक नियुक्तियां जल्द होंगी। राष्ट्रव्यापी रैली महासफल हुई है। अब कार्यकर्ताओं का हक बनता है, जो भी उनका मान सम्मान है उनका व्यक्तिगत काम हो उस पर सरकार प्राथमिकता के साथ काम करेगी। डोटासरा ने कहा कि संगठन का विस्तार भी जल्द होगा। ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और नगर निगम और नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाने का काम भी जल्द शुरू होगा। विधानसभा चुनाव को देखते हुए वोटिंग लिस्ट लिस्ट का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से प्रशिक्षण देने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन होगा। सत्ता और संगठन मिलकर कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए काम करेगा।


संगठन के जरिए कार्यकर्ताओं के काम होंगे:
सरकार के 3 साल पूरे होने पर डोटासरा ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद और आशा के साथ कांग्रेस की सरकार को चुना था। सरकार उस पर खरी उतरी है। तीन साल में उल्लेखनीय काम हुए हैं। पीसीसी में फिर से मंत्री दरबार शुरू हुआ, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की समस्याओं का भी निस्तारण किया जाएगा। मंत्री दरबार में आने वाली समस्याओं की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी। मंत्री जब अगली बार जन सुनवाई के लिए आएगा तो पूर्व में प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट भी पेश करनी होगी।


डोटासरा ने भाजपा पर भी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं में अनुशासन की कमीहर।एक दूसरे को नीचा दिखाने में व्यस्त हैं। भाजपा के नेता मुख्यमंत्री बनने के लिए एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं। भाजपा विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरीके से नाकाम रही है।

Read More पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें