सुपर स्टार के साथ पहली फिल्म करने पर नर्वस होना स्वाभाविक : देवगन

आगे बहुत काम आने वाला है

सुपर स्टार के साथ पहली फिल्म करने पर नर्वस होना स्वाभाविक : देवगन

अमन देवगन ने ये बात शहर में अपकमिंग फिल्म आजाद के प्रमोशन इवेंट के दौरान मीडिया से कहीं। 

जयपुर। बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन का कहना है कि आप जब पहली ही फिल्म अजय देवगन सरीखे सुपर स्टार और अभिषेक जैसे कुशल निर्देशक के साथ कर रहे हों, तो आपका नर्वस होना स्वाभाविक ही है, लेकिन मैं अपने को लक्की मानता हूं कि मुझे ऐसे महान कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है। फिल्म में मेरी भूमिका एक आम लड़के और घुड़सवार की है। मुझे भी एक्शन का भरपूर अवसर मिला है। मेरे लिए यह फिल्म सीखने के लिए एक बहुत बड़ा अवसर रही है, क्योंकि मैंने यहां जो सीखा है वो आगे बहुत काम आने वाला है। अमन देवगन ने ये बात शहर में अपकमिंग फिल्म आजाद के प्रमोशन इवेंट के दौरान मीडिया से कहीं। 

इस दौरान फिल्म की लीड एक्ट्रेस राशा थड़ानी व फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर भी मौजूद थे। अमन ने कहा कि यह फिल्म किसी एक खास जॉनर की नहीं है, बल्कि इसमें रोमांस, एक्शन, कॉमेडी आदि सब कुछ है इसलिए यह बियोंड जॉनर फिल्म है। इस फिल्म के लिए हमने घोड़े के साथ सोना-जागना, उसे प्यार करना, उसकी भावना को समझना इन सब पर खूब मेहनत की है। इसके लिए हमने तीन सप्ताह गांव में रहकर ट्रेनिंग भी ली है।

मैं फिल्में तब बनाता हूं, जब मेरे पास कुछ कहने को होता है

अभिषेक कपूर ने कहा कि मैं फिल्में तब बनाता हूं, जब मेरे पास कुछ कहने को होता है। मैं कभी कोई प्रोजेक्ट नहीं बनाता और न ही बड़े कलाकार मिलने पर झट से फिल्म बनाता। मैं हमेशा यादगार कहानी की तलाश में रहता हूं। आजाद की कहानी भी ऐसी ही है, इसमें मेरा घोड़ा मेरा हीरो है। राशा थड़ानी ने कहा कि मैं भी बहुत लक्की हूं कि अजय सर के साथ मुझे डेब्यू करने का अवसर मिला है। अभिषेक सर ने भी एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। उनके साथ काम करने का ख्वाब हर कोई देखता है और मुझे तो शुरुआत ही उनके साथ मिली है। अमन भी बहुत अच्छे कलाकार हैं। वे काफी सपोर्टिव है। मुझे लगा ही नहीं कि मैं पहली मूवी कर रही हूं। सबका सहयोग बहुत अच्छा रहा। मैंने किसी एक्टिंग स्कूल में अभिनय नहीं सीखा, क्योंकि मेरा मानना है कि आप सेट पर जो सीखते हैं, वो किसी स्कूल में नहीं सीख सकते। मुझे मेरे परिजनों ने यही सिखाया की हमेशा अपना सिर नीचे रखो, हंबल बनो और अपने पैर जमीन पर रखो। फिल्म का पहला गाना जयपुर के एक कॉलेज में रिलीज हुआ। 

Read More ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत कार से 177 किलो 300 ग्राम डोडा चूरा बरामद; दो अन्तरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार,पूछताछ जारी 

 

Read More असर खबर का - चंबल के बांधों का बदलेगा स्वरूप, 50 गेट पहली बार होंगे नए

Tags: devgan

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ...
स्कूल छोड़ने की दर आधी : भजनलाल सरकार में शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, बजट से मिलेगा नई पीढ़ी को मजबूत आधार
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा