कैलादेवी मेले के लिए अस्थायी बस परमिट पर रोक की मांग : पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचते है श्रद्धालु, रोडवेज प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में बसों का होता है संचालन

नियमित परमिट के आधार पर संचालित होती हैं

कैलादेवी मेले के लिए अस्थायी बस परमिट पर रोक की मांग : पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचते है श्रद्धालु, रोडवेज प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में बसों का होता है संचालन

कैलादेवी मेले (13 मार्च–3 अप्रैल) में निजी बसों के अस्थायी परमिट पर रोक की मांग। रोडवेज प्रशासन के अनुसार, अस्थायी बसें निगम को आर्थिक नुकसान। रोडवेज की बसें यूपी, एमपी समेत कई शहरों से नियमित चलती हैं।

जयपुर। भारत प्रसिद्ध कैलादेवी मेले के दौरान निजी बसों को दिए जाने वाले अस्थायी परमिट पर रोक लगाने की मांग की गई है। यह मेला 13 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित होगा, जिसमें राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश सहित कई पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन किया जाता है।

रोडवेज की बसें आगरा, मथुरा, ग्वालियर, मुरैना, करौली, गंगापुर और हिंडौन सिटी सहित कई प्रमुख स्थानों से कैलादेवी के लिए चलाई जाती हैं। इसके अलावा यूपी रोडवेज और मध्य प्रदेश परिवहन की बसें भी नियमित परमिट के आधार पर संचालित होती हैं। हालांकि निजी बस संचालक मेले के दौरान अस्थायी परमिट जारी कराकर बसों का संचालन करते हैं। रोडवेज प्रशासन का कहना है कि इससे निगम को आर्थिक नुकसान होता है। इस संबंध में रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने परिवहन आयुक्त को पत्र लिखकर मेले की अवधि में अस्थायी परमिट जारी नहीं करने की मांग की है। खास बात यह है कि वर्तमान में परिवहन आयुक्त का पद भी पुरुषोत्तम शर्मा के पास ही है।

Tags: bus

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत