भारत के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार : देश में कच्चे तेल का 25 दिन का अतिरिक्त भंडार, अधिकारियों ने कहा- पेट्रोलियम उत्पादों की नहीं होगी कोई कमी

होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर पूरी तरह से निर्भरता नहीं

भारत के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार : देश में कच्चे तेल का 25 दिन का अतिरिक्त भंडार, अधिकारियों ने कहा- पेट्रोलियम उत्पादों की नहीं होगी कोई कमी

पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने स्पष्ट किया कि भारत में पेट्रोलियम की कोई कमी नहीं। देश के पास कच्चे तेल और शोधित उत्पादों का मिलाकर सात सप्ताह से अधिक का भंडार। कुल अतिरिक्त स्टॉक 25 करोड़ बैरल (करीब 4000 करोड़ लीटर) है। रूस, अमेरिका सहित 40 देशों से आयात जारी है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं।

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट और उससे कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला में आयी बाधा के बीच सरकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि देश के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार है। पेट्रोलियम मंत्रालय के उच्च अधिकारियों ने बताया कि इस समय देश में कच्चे तेल का 25 दिन का अतिरिक्त भंडार है। इसके अलावा शोधित उत्पादों का भी 25 दिन का अतिरिक्त भंडार है। दोनों मिलाकर कुल भंडार सात सप्ताह से अधिक का है। अधिकारियों ने बताया कि कुल अतिरिक्त भंडार 25 करोड़ बैरल यानी लगभग 4,000 करोड़ लीटर का है। साथ ही रूस, अमेरिका, पश्चिम अफ्रीका और मध्य एशिया से आयात लगातार जारी है। इसलिए मीडिया में आई इस तरह की खबरें कि देश के पास सिर्फ 25 दिन का कच्चा तेल बचा है, गलत है।

उल्लेखनीय है कि इस समय भारत छह महादेशों के कुल 40 देश से कच्चे तेल और पेट्रोलियम का आयात करता है और इस मामले में होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर पूरी तरह से निर्भरता नहीं है। घरेलू रिफायनिंग कंपनियों की कुल शोधन क्षमता 25.8 करोड़ टन सालाना की है, जो मांग से काफी अधिक है। घरेलू मांग 21-23 करोड़ टन सालाना है। पेट्रोल में एथेनॉल के 20 प्रतिशत मिश्रण की अनिवार्यता के कारण हर साल 4.4 करोड़ बैरल यानी लगभग 60 लाख टन की आयात निर्भरता अलग से कम होती है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य से आयात पूरी तरह से बंद हो जाता है, तब भी देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं होगी।

अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में 28 फरवरी को ईरान पर हुए हमले और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के कारण पश्चिमी एशिया में स्थिति काफी गंभीर हो गई है। कच्चे तेल की आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत करीब 20 प्रतिशत बढ़ गयी है।

Tags: petroleum

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वसुंधरा राजे ने युवाओं को दिया संदेश : पूर्व सीएम ने कहा- युवा ड्रग्स से दूर रहें, इनोवेशन और स्टार्टअप से देश की प्रगति में दें योगदान  वसुंधरा राजे ने युवाओं को दिया संदेश : पूर्व सीएम ने कहा- युवा ड्रग्स से दूर रहें, इनोवेशन और स्टार्टअप से देश की प्रगति में दें योगदान 
वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थानियों का प्यार ही उनके लिए सबसे बड़ा पद। ‘सशक्त युवा-सशक्त राष्ट्र’ सम्मेलन में उन्होंने...
नई दिल्ली-साबरमती आरक्षित एक तरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा 
सरिस्का में एक साथ 5 बाघों को देखकर विदेशी पर्यटक रोमांचित : दृश्य को कैमरे में किया कैद, पानी के बीच अठखेलियां करते दिखे शावक
नारी शक्ति मास में गूंजेगा आमेर रंगमंच : 7 मार्च को ‘दहेज’ नाटक की विशेष प्रस्तुति, स्थानीय कलाकार और नागरिक लेंगे भाग 
युवक ने फ्लैट में लगाई फांसी : मोबाइल में छोड़ा सुसाइड नोट, जानें पूरा मामला 
बेटियों को सशक्त बनाना हर परिवार और समाज की जिम्मेदारी : राष्ट्र निर्माण की एक मजबूत शक्ति बनकर उभर रही नारी शक्ति, रेखा गुप्ता ने कहा- अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें महिलाएं
‘रंग राजस्थान’ महोत्सव का तीसरा दिन, शाम को मंचित होगा मैथिली नाटक ‘जनक नंदिनी’