उत्तर प्रदेश में दीवार गिरने से परिवार के 3 लोगों की मृत्यु

3 अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये

उत्तर प्रदेश में दीवार गिरने से परिवार के 3 लोगों की मृत्यु

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने 3 लोगों को अन्य 3 को रिम्स सैंफई के लिए रेफर कर दिया है।

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया के कुदरकोट क्षेत्र में कच्ची दीवार के गिरने से दंपत्ति और उनके पुत्र की मृत्यु हो गयी, जबकि 3 अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम पंचायत बीबीपुर के गोपियापुर गांव में यह हादसा उस समय हुआ, जब इंद्रवीर राठौर का परिवार उस आवास में था। कच्चे घर की एक दीवार ढह गयी। इस हादसे में 3 लोगों की मृत्यु हो गयी। 

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने 3 लोगों को अन्य 3 को रिम्स सैंफई के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जानकारी ली और घायल बच्चों के बेहतर इलाज के निर्देश डाक्टरों को दिये। 

Tags: killed

Post Comment

Comment List

Latest News