
अमेरिका ने तालिबान पर लगाये नए वीजा प्रतिबंध
महिलाओं के विवि जाने और एनजीओ के साथ काम करने पर बैन लगाने को बताया वजह
विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं अफगानिस्तान में महिलाओं और किशोरियों के दमन के लिए जिम्मेदार तालिबान के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों, गैर-सरकारी सुरक्षा समूहों के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों को नये वीजा जारी किये जाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए आज कार्रवाई कर रहा हूं।
वाशिंगटन ((एजेंसी))। अमेरिका ने अफगानिस्तान में शासन कर रहे तालिबान के महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने और गैर सरकारी संगठनों के साथ काम करने पर प्रतिबंध लगाने के कारण संगठन के सदस्यों पर नए वीजा प्रतिबंध लगाये हैं।
विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं अफगानिस्तान में महिलाओं और किशोरियों के दमन के लिए जिम्मेदार तालिबान के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों, गैर-सरकारी सुरक्षा समूहों के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों को नये वीजा जारी किये जाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए आज कार्रवाई कर रहा हूं।
ब्लिंकेन ने कहा कि तालिबान ने अपने देश की महिलाओं पर विश्वविद्यालय जाने और गैर-सरकारी संगठनों के साथ काम करने पर रोक लगा दी है। उनके इस हिंसात्मक रवैये को देखते हुए, उन्हें नए वीजा देने पर रोक लगाने पर लगा दी गयी है। उन्होंने कहा कि वीजा प्रतिबंध से प्रभावित व्यक्तियों के परिवार के सदस्य भी वीजा नीति के तहत आ सकते हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List