चीन के 23 सैन्य विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को किया पार 

विमानों को द्वीप की ओर आते हुए देखा

चीन के 23 सैन्य विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को किया पार 

मंत्रालय ने कहा कि विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया है। ताइवान ने स्थिति पर नजर रखने के लिए हवाई और समुद्री गश्ती दल भेजे है।

बीजिंग। ताइवान के सशस्त्र बलों ने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 23 सैन्य विमानों को द्वीप की ओर आते हुए देखा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया कि ताइवान के आसपास सुबह करीब 6 बजे 23 पीएलए विमान के होने का पता चला। मंत्रालय ने कहा कि विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया है। ताइवान ने स्थिति पर नजर रखने के लिए हवाई और समुद्र में गश्ती दल भेजे है।

ताइवान ने स्वयं को चीन से स्वतंत्र घोषित कर रखा है। चीन, ताइवान को अपने प्रांत के रूप में देखता है, जबकि ताइवान का कहना है कि वह एक स्वायत्त देश है। चीन, ताइवान के साथ किसी अन्य देश के किसी भी आधिकारिक संपर्क का विरोध करता है।

Tags: army

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ को दे रहे हैं सांप्रदायिक रंग : जयराम मोदी कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ को दे रहे हैं सांप्रदायिक रंग : जयराम
यह हमारा एजेंडा नहीं है। हकीकत तो यह है कि 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने विरासत कर खत्म...
ठगों के मकड़जाल में उलझ रहे हैं लोग, कभी फर्जी पुलिस और ईडी बनकर तो कभी ट्रेडिंग के नाम पर ठगे लाखों रुपए 
दूसरे फेज की आधा दर्जन सीटों पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस का अधिक मतदान कराने का प्लान 
प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान
राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू, अशोक गहलोत ने डाला वोट, 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप