
आंध्र प्रदेश में तेल टैंकर की सफाई के दौरान 7 श्रमिकों की मौत
टैंकर से तेल निकाला जा रहा था
पुलिस ने बताया कि कर्मचारियों ने इस त्रासदी के लिए प्रबंधन को दोषी बताया और कर्मचारियों के आंदोलन के साथ स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है।
काकीनाडा। आंध्र प्रदेश में पेड्डापुरम के रागमपेट इलाके में स्थित अंबाती तेल फैक्टरी में तेल टैंकर की सफाई के दौरान 7 श्रमिकों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि 2 दिनों से टैंकर से तेल निकाला (डी-ऑयल) जा रहा था। तेल के टैंक की सफाई करने के लिए सात कर्मचारी उसके अंदर उतरे और टैंक से निकलने वाली गैस के कारण 7 कर्मचारियों की मौत हो गई। इसके बाद वहां पर मौजूद कुछ मजदूरों ने जेसीबी मशीनों से टैंकर को तोड़कर शवों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि साथी कर्मचारियों और मृतकों के परिजनों के भारी विरोध के बीच पेड्डापुरम पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि कर्मचारियों ने इस त्रासदी के लिए प्रबंधन को दोषी बताया और कर्मचारियों के आंदोलन के साथ स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है। उन्होंने कहा कि पेड्डापुरम पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुंकारा मुरलीमोहन क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए राजस्व अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे है। इस हादसे से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List