महिला सशक्तीकरण के प्रयासों के दिखाई दे रहे हैं परिणाम : मोदी

क्रांतिकारी परिवर्तन किया जा रहा है

महिला सशक्तीकरण के प्रयासों के दिखाई दे रहे हैं परिणाम : मोदी

केंद्रीय बजट 2023 में घोषित पहलों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए बजट वेबिनार की श्रृंखला में यह 11वां संस्करण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में देश महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की दृष्टि से आगे बढ़ा है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के प्रयासों के परिणाम दिखाई दे रहे हैं और देश के सामाजिक जीवन में एक क्रांतिकारी परिवर्तन किया जा रहा है। मोदी ने महिला आर्थिक सशक्तीकरण पर बजट पश्चात वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के प्रयासों को एक नई गति देगा। केंद्रीय बजट 2023 में घोषित पहलों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए बजट वेबिनार की श्रृंखला में यह 11वां संस्करण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में देश महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की दृष्टि से आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने मातृ शक्ति के प्रतिबिंब के रूप में नारी शक्ति की दृढ़ संकल्प, कल्पना, लक्ष्यों के लिए काम करने की क्षमता और अत्यधिक मेहनत को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ये गुण इस सदी में भारत की गति और पैमाने को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के प्रयासों के परिणाम दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या बढ़ रही है और पिछले 9-10 वर्षों में हाई स्कूल और उसके बाद तक पढ़ने वाली लड़कियों की संख्या तीन गुना हो गई है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में लड़कियों का नामांकन 43 प्रतिशत है, जो अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे देशों से अधिक है। चिकित्सा, खेल, व्यापार या राजनीति जैसे क्षेत्रों में न केवल महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, बल्कि वे आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही हैं। 

 

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई