आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप : पीवी सिंधु पहले दौर में चीन की झांग यी मैन से हारी

भारत की गायत्री और त्रिशा की जोड़ी ने किया उलटफेर

आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप : पीवी सिंधु पहले दौर में चीन की झांग यी मैन से हारी

इस जीत के साथ झांग ने सिंधु के खिलाफ हार-जीत का अपना रिकॉर्ड सुधारते हुए 2-1 कर लिया। वहीं महिला युगल मुकाबले में जॉली और गायत्री की भारतीय जोड़ी ने किटीथाराकुल और प्रजोंगजाई को 21-18, 21-14 से हराया।

लंदन। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में बुधवार को पहले दौर में हारकर बाहर हो गई। वहीं चैपिंयनशिप के दूसरे दिन भारतीय महिला जोड़ी ने बड़ा उलटफेर किया। त्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने 7वीं सीड जोंगकोलफान किटीथाराकुल और राविंडा प्रजोंगजाई को शिकस्त दी। दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु को महिला एकल मुकाबले में चीन की खिलाड़ी झांग यी मैन के खिलाफ सीधे गेम में 17-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में चीन की खिलाड़ी को जीत मिली। इस जीत के साथ झांग ने सिंधु के खिलाफ हार-जीत का अपना रिकॉर्ड सुधारते हुए 2-1 कर लिया।
 वहीं महिला युगल मुकाबले में जॉली और गायत्री की भारतीय जोड़ी ने किटीथाराकुल और प्रजोंगजाई को 21-18, 21-14 से हराया।

भारत को 22 साल से खिताब का इंतजार
इस टूर्नामेंट में अब तक 2 बार ही भारतीय खिलाड़ी जीते है। भारत को 22 साल से खिताब की आस है। आखिरी बार इस खिताब को पुलेला गोपीचंद ने 2001 में जीता था। गोपीचंद से पहले इसे प्रकाश पादुकोण ने साल 1980 में पहली बार जीता था। हालांकि पीवी सिंधु साल 2015 और लक्ष्य सेन साल 2022 में टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंच चुके हैं, लेकिन जीत नहीं सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी