गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू
गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में दो जिलों की 40 सीटों पर मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।
पणजी। गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में दो जिलों की 40 सीटों पर मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक साउथ गोवा और नार्थ गोवा जिलों के 1,722 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। राज्य के 11.6 लाख मतदाता 301 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें 14 महिलाएं शामिल हैं। राज्य में प्रति बूथ पात्र मतदाताओं की औसत संख्या 672 है। वास्को विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 35,139 पात्र मतदाता हैं, जबकि मोरमुगांव सीट पर सबसे कम 19,958 मतदाता है।
कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। नार्थ गोवा में भाजपा का दबदबा हो सकता है। पूर्व मंत्री माइकल लोबो के कांग्रेस में शामिल होने से सत्तारूढ़ दल की संभावनाओं पर कुछ हद तक असर पड़ सकता है। गोवा में इस बार के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने भी तटीय राज्य में चुनावी मैदान में प्रवेश कर लिया है। रिवोल्यूशनरी गोअन्स, गोएंचो स्वाभिमान पार्टी, जय महाभारत पार्टी और संभाजी ब्रिगेड अन्य पार्टियां हैं, जो अपनी किस्मत आजमा रही हैं। इसके अलावा 68 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
Comment List