मिस्र में रिहायशी इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत

अभियोजन पक्ष ने इस घटना की तत्काल जांच के आदेश दिए।

मिस्र में रिहायशी इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत

अधिकारी ने कहा कि दमकलकर्मी और एंबुलेंस घायलों को निकालने के लिए गिरी हुई इमारत में पहुंचे। उधर, अभियोजन पक्ष ने इस घटना की तत्काल जांच के आदेश दिए।

काहिरा। मिस्र के दक्षिणी प्रांत क्यूना में एक तीन मंजिला रिहायशी इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हुए हैं। केना के सुरक्षा निदेशक इहाब ताहा ने कहा कि अल-तरामासा गांव में इमारत गिरने में तीन वयस्कों और एक शिशु की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि दमकलकर्मी और एंबुलेंस घायलों को निकालने के लिए गिरी हुई इमारत में पहुंचे। उधर अभियोजन पक्ष ने इस घटना की तत्काल जांच के आदेश दिए।

इस बीच केना के सहायक महासचिव मोहम्मद अबू क्रेशा ने कहा कि मलबे को हटाने के लिए अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया गया और प्रभावित क्षेत्रों को बंद कर दिया गया है। केना जनरल अस्पताल के महानिदेशक मोहम्मद अल-दीब ने कहा कि अधिकांश घायलों को खरोंचें आई हैं, जबकि दो लोगों के फ्रैक्चर हुए हैं।

Tags: killed

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग