उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से महिला की मौत
मौसम बदलने के कारण गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गयी
पुलिस सूत्रों के अनुसार लालगंज थानाक्षेत्र के मझियार गांव में सुबह के समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला और भैंस की मौत हो गई।
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में अचानक मौसम बदलने के कारण गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गयी। इसी दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार लालगंज थानाक्षेत्र के मझियार गांव में सुबह के समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला और भैंस की मौत हो गई। इसकी सूचना परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र में महिला अपने घर के पास गौशाला में भैंस के पास थी। उसी समय अचानक तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान बिजली गिरने से महिला की मौत हो गयी।
Tags: killed
Related Posts
Post Comment
Latest News
राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू
26 Apr 2024 07:38:51
पुलिस ने मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस के...
Comment List