विधानसभा चुनावों के रुझानों में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन से शेयर बाजार में बढ़त
निफ्टी 369.50 अंक बढ़कर चल रहा था
विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बेहतर प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच स्थानीय शेयर बाजार में तेजड़िया गतिविधियों के बल से बीएसई सेंसेक्स 1303.94 (2.39 प्रतिशत) बढ़कर 55951.82 पर चल रहा था।
मुंबई। विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बेहतर प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच स्थानीय शेयर बाजार में तेजड़िया गतिविधियों के बल से बीएसई का सेंसेक्स 1303.94 (2.39 प्रतिशत) बढ़कर 55951.82 पर चल रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मुख्य सूचकांक में 2.26 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी। निफ्टी 369.50 अंक बढ़कर 16714.85 चल रहा था।
पांच राज्यों की मतगणना में 403 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बीजेपी सत्ता में लौटती नजर आ रही है। मणिपुर में इस पार्टी की एकतरफा जीत के आसार है और पार्टी उत्तराखंड में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। गोवा में कांग्रेस के साथ कांटे के मुकाबले के बीच भाजपा को शुरुआत में बढ़त मिली हुई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के आने की संभावना है।
Comment List