डिग्रीधारी के बजाय राजनीतिक दलों का अनुभव पर ज्यादा भरोसा

2018 के चुनाव में 12 अनपढ़ और 161 साक्षर उतरे थे मैदान में

डिग्रीधारी के बजाय राजनीतिक दलों का अनुभव पर ज्यादा भरोसा

2023 के चुनाव में 428 उम्मीदवारों की शिक्षा महज आठवीं तक, 137 केवल साक्षर के हकदार

जयपुर। आज के युग में भले ही शिक्षा के साथ प्रोफेशल डिग्रीधारी को ज्यादा तवज्जो दी जाती हो, लेकिन अभी भी राजनीतिक में डिग्रीधारी को ज्यादा जगह नहीं मिल पा रही है। अर्थात 2023 के इस विधानसभा चुनाव पर गौर की जाए तो साफ है कि राजनीतिक दलों की नजरों में आज भी डिग्रीधारी के बजाय अनुभव पर ही ज्यादा भरोसा जताया है। इस चुनाव मैदान में उतरे 1875 में से 428 उम्मीदवार ऐसे है, जिनकी शिक्षा केवल आठवीं तक है। इसमें भी 11 प्रत्याशी तो अनपढ़ और 137 साक्षर है, जबकि 66 केवल पांचवीं पास और 201 आठवीं तक पढ़े-लिखे है। राजस्थान विधानसभा के 2018 के चुनाव में भी अनपढ़ प्रत्याशी 12, साक्षर 161, पांचवीं पास 114 और आठवीं तक शिक्षा पाने वाले 276 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे।

2018 में औसत संपत्ति 2.12 करोड़ 
2023 में उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 3.12 करोड़ है। पिछले 2018 के चुनाव में 2188 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 2.12 करोड़ थी। बीजेपी के 200 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 8.24 करोड़ है, कांग्रेस के 199 की औसतन संपत्ति 10.38 करोड़, बीएसपी के 185 की औसतन संपत्ति 1.70 करोड़, आप के 86 की औसतन संपत्ति 1.35 करोड़, आरएलपी के 78 की औसतन संपत्ति 2.12 करोड़, सीपीआईएम के 18 की औसतन संपत्ति 59.65 लाख और भारतीय ट्राइबल पार्टी के 17 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति  18.96 लाख है।

25 साल के 17 प्रत्याशी, निर्दलीय ज्यादा
विधानसभा 2023 के चुनाव मैदान में उरतने वाले अर्थात सबसे कम उम्र के 17 प्रत्याशी 25 साल के है, जिसमें सर्वाधिक निर्दलीय है। इनमें पिंकी खोरवाल अजमेर साउथ, शिवानी मेघवाल ब्यावर, संजना कठूमर, दीपक कुमार किशनगढ़बास, रशीद खान तिजारा, गजेन्द्र मेघवाल गुढ़ामलानी, रविन्द्र सिंह भाटी शिव, अजय सिंह बयाना, भावना गुर्जर मांडलगढ़, डॉ. साक्षी सिंह बाड़ी, रोहित डागोर राजाखेडा, सुरेश कुमार बस्सी, रूपक सिंह दायमा विद्याधर नगर, सिकंदर खान पोकरण, सुभाष भोपालगढ़, बिजेन्द्र ढाका लक्ष्मणगढ़ और दिनेश पंडोर जाझोल है। इसी तरह सबसे अधिक उम्र वाले प्रत्याशियों में कैलाश चंन्द्र मेघवाल(89) शाहपुरा, अमीन खान (84) शिव, ओंकार लाल मीणा (84) मनोहर थाना, जीवराज शर्मा (84) मावली, दीपचंद खेरिया (83) किशनगढ़बास, हरीमोहन शर्मा(83) बूंदी, जौहरीलाल (82) राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, हमीरसिंह (81) बांदीकुई, तिरथराम (80) बीकानेर ईस्ट, संवतसिंह(80) डूंगरगढ़, शांति धारीवाल(80) कोटा नोर्थ, रामलाल मेघवाल (80) जालौर और महादेव सिंह(80) खंडेला से उम्मीदवार है।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। खराब दृश्यता के चलते दिल्ली आने वाली...
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग
रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, रियाज और विभा ने जीते तिहरे खिताब
दिल्ली-NCR में 40 उड़ानें रद्द, 4 डायवर्ट, AQI 466 तक पहुंचा
उर्स की तैयारियां तेज : जगमगाया दरगाह परिसर पुनर्निमित सबीली गेट से आवाजाही शुरू, उर्स का झंडा 17 को चढ़ेगा