BJP की राष्ट्रवादी विचारधारा और विकासोन्मुखी नीतियों का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री भजनलाल

राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन

BJP की राष्ट्रवादी विचारधारा और विकासोन्मुखी नीतियों का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री भजनलाल

अभियान के दौरान सूर्यनगरी में अधिकाधिक नागरिकों को पार्टी से जोड़ने तथा सदस्यता में वृद्धि करने का आह्वान किया।

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत सूर्यनगरी में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यशाला को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया। सीएम शर्मा ने कार्यशाला मे उपस्थित समर्पित कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की रणनीति और कार्यप्रणाली से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

मुखयमंत्री शर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से हम न केवल पार्टी की सदस्य संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि करें, अपितु जन-जन तक भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा और विकासोन्मुखी नीतियों का संदेश भी पहुंचाएं, ताकि प्रत्येक प्रदेशवासी राष्ट्र निर्माण में अपनी सार्थक और महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

उन्होंने अभियान के दौरान सूर्यनगरी में अधिकाधिक नागरिकों को पार्टी से जोड़ने तथा सदस्यता में वृद्धि करने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद  मदन राठौड़ सहित जनप्रतिनिधिगण और भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

Post Comment

Comment List

Latest News