भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू, सीएम भजनलाल शर्मा को सदस्यता देकर हुई अभियान की शुरूआत

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू, सीएम भजनलाल शर्मा को सदस्यता देकर हुई अभियान की शुरूआत

भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश में सदस्यता अभियान मंगलवार को पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पहले मेंबरशिप देकर शुरू हो गया है।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश में सदस्यता अभियान मंगलवार को पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पहले मेंबरशिप देकर शुरू हो गया है। सदस्यता अभियान की शुरुआत पर भजन लाल के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा को भी सदस्यता दी गई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय निर्माण के लिए राजनीति करती है। दूसरे राजनीतिक दल एक दूसरे को नीचे दिखाने के लिए राजनीति करते हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ हो सबका विकास की नीति पर सबको साथ लेकर चलती है। यह सदस्यता अभियान उन लोगों के लिए है, जिनको अभी तक भाजपा अपने साथ नहीं जोड़ पाई है। हमें घर-घर जाना है और पार्टी की विचारधारा को उन्हें बताना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद केंद्र सरकार ने जो काम देश के लिए किए हैं, उनकी जानकारी देनी है। साथ में सदस्यता भी ग्रहण करवानी है। भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान में एक करोड़ मेंबर बनाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे बढ़ाकर सवा करोड़ कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सवाया चलता है। हमारे विचार और हम भी सवाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भजनलाल शर्मा को मेंबरशिप का कार्ड दिया।

इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को अभियान में सक्रियता के साथ जुड़ना है और घर-घर जाकर भाजपा की नीति लोगों को बतानी है पार्टी की सदस्यता ग्रहण करनी है भारत में एकमात्र पार्टी बीजेपी ऐसी है जिसकी ताकत पार्टी के कार्यकर्ता है।

Post Comment

Comment List

Latest News